Free Fire MAX का नया इवेंट, फ्री मिल रहे गोल्ड रॉयल और रिंग वाउचर्स
Free Fire MAX Free Ring Vouchers इवेंट आ गया है। इस इवेंट को सीमित समय के लिए लाया गया है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है।
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 23, 2024, 01:08 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में कुछ दिनों के लिए Free Ring Vouchers इवेंट आया है।
- इस इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड की जरूरत नहीं होगी।
- गेमर्स को कुछ टास्क पूरे करके वाउचर पाने होंगे।
Free Fire MAX में एक नया इवेंट शुरू हो गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम Free Ring Vouchers इवेंट गेम में प्लेयर्स को गोल्ड रॉयल वाउचर और रिंग वाउचर्स पाने का मौका दे रहा है। इन वाउचर्स को गेमर्स लक रॉल और गोल्डन रिंग इवेंट में स्पिन करके बेहतरीन रिवॉर्ड पा सकते हैं। यह इवेंट सीमित समय के लिए गेम में आया है। इस इवेंट के लिए गेमर्स बिना-डायमंड खर्च किए कई आइटम पा सकते हैं। आइये, इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।
Free Fire MAX Free Ring Vouchers
फ्री फायर मैक्स में Free Ring Vouchers इवेंट आज यानी 23 जुलाई, 2024 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 28 जुलाई, 2024 तक चलेगा। इसमें गेमर्स गोल्ड रॉयल और रिंग वाउचर्स पा सकते हैं। इन वाउचर्स को गेमर्स अलग-अलग इवेंट में यूज कर पाएंगे।
हालांकि, ध्यान रखें कि प्लेयर्स को ये वाउचर्स पाने के लिए कुछ टास्क पूरे करने होंगे। गेमर्स के लिए ये टास्क बहुत कठिन नहीं है। किस टास्क पर कितने वाउचर्स मिलेंगे, इसकी डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।
टास्क और वाउचर्स लिस्ट
- 20 दुश्मनों को बाहर करने पर 1x गोल्ड रॉयल वाउचर्स मिलेंगे।
- 40 दुश्मनों को गेम से बाहर करने पर 2x गोल्ड रॉयल वाउचर्स दिए जाएंगे।
- 80 दुश्मनों को गेम से बाहर का रास्ता दिखाने पर 3x रिंग वाउचर्स मिल रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए गेमर्स किसी भी मोड जैसे BR, CS और LW में गेम खेलकर ये टास्क पूरे कर सकते हैं।
कैसे पहुंचे इवेंट तक?
- Free Fire MAX के इस इवेंट तक पहुंचने के लिए गेमर्स को सबसे पहले गेम ओपन करना होगा।
- उसके बाद होम पेज पर आपको लेफ्ट साइड में event का सेक्शन मिलेगा।
- यहां पर आप Activities पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर कई सार ऑप्शन आएंगे।
- आपको उन में से Free Ring Vouchers के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद इवेंट पेज पर लेफ्ट साइड में आपको टास्क की लिस्ट दिखेगी।
- टास्क पूरे करने के बाद उसके रिवॉर्ड के सामने आ रहे Claim बटन पर क्लिक करना होगा।
इस तरह प्लेयर्स टास्क पूरे करते सभी वाउचर्स पा सकते हैं। वाउचर्स पाने के बाद वे उनका अलग-अलग इवेंट में यूज करके धमाल आइटम रिवॉर्ड के तौर पर हासिल कर सकेंगे। गेमर्स को इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।