Free Fire MAX में शुरू हुई Flash Sale Diwali, पाएं धांसू आइटम्स पर 90% तक का डिस्काउंट

Free Fire MAX Flash Sale Diwali लाइव हो गई है। इस सेल में कई कॉस्मैटिक आइटम को 90 प्रतिशत तक डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। यह सेल कम दिनों के लिए लाइव हुई है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 12, 2024, 11:13 AM (IST)

Free Fire MAX में Diwali Flash Sale शुरू हो गई है। यह सेल तीन दिनों के लिए लाइव रहेगी। इसमें गेमर्स को अपने पसंदीदा आइटम डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। हर छह घंटे में आइटम की लिस्ट बदल जाएगी। इस कारण गेमर्स के पास छह घंटे के भीतर डिस्काउंट में मिल रहे आइटम को खरीदना होगा। अगर लिस्ट में आपके पसंदीदा आइटम नहीं है तो आपको छह घंटे का इंतजार करना होगा। छह घंटे बाद नए आइटम्स की लिस्ट जारी हो जाएगी। आइये, जानें अभी किस आइटम पर मिल रहा कितना डिस्काउंट। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX Diwali Flash Sale

Free Fire MAX Diwali Flash Sale 11 अक्टूबर, 2024 को लाइव हो गई है। यह सेल 13 अक्टूबर, 2024 तक चलेगी। हर छह घंटे में नए आइटम को अलग डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया जाएगा। दिन की पहली लिस्ट 10 बजे सुबह आएगी। उसके बाद आइटम 4 बजे रिफ्रेश होंगे। इसके बाद तीसरी लिस्ट रात 10 बजे लाइव होगी। चौथी लिस्ट सुबह 4 बजे रिफ्रेश होगी। अभी मिल रहे आइटम और डिस्काउंट की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

  • English Uniform Bundle (Male) 70% डिस्काउंट पर 269 डायमंड में मिल रहा है।
  • Debugging को 179 डायमंड में पा सकेंगे।
  • Gloo Wall- Spirit 159 डायमंड में मिल रहा है।
  • Motorbike को 99 डायमंड में पाने का मौका है।
  • backpack- Emerald power मात्र 79 डायमंड में मिल रहा है।
  • Skyboard को मात्र 29 डायमंड में खरीद सकेंगे।
  • Parang- Sabertooth Slash 59 डायमंड में बिक रहा है।
  • Crying Emote- (Facepaint) 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर 79 डयामंड में दिया जा रहा है।
  • Ranger को 39 डायमंड में पा सकते हैं।
  • Parachute- Bunny Frenzy को 9 डायमंड में पा सकते हैं।

कैसे खरीदें?

  • प्लेयर्स को इस सेल तक पहुंचने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में फ्री फायर मैक्स ओपन करना है।
  • इसके बाद लॉग इन करें। फिर लॉबी में लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन दिखेंगे।
  • इसमें से आपको Events पर क्लिक करें। अब आपको सबसे ऊपर आ रहे Flash Sale पर क्लिक करें।
  • अब सभी आइटम और उन पर मिल रहे डिस्काउंट की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
  • यहां से आप उन आइटम को खरीद सकते हैं।
और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।