Free Fire Max में Evo Vault की एंट्री, फ्री पाएं MP40- Chromasonic इवो गन

Free Fire Max में फरवरी के लिए Evo Vault इवेंट शुरू हो गया है, जो कि महीनेभर चलेगा। इस इवेंट में आपको धमाकेदार इवो गन फ्री पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Manisha | Published: Feb 02, 2025, 10:09 AM (IST)

Free Fire Max में फरवरी महीने के लिए Evo Vault इवेंट की एंट्री हो गई है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स P40- Chromasonic, UMP- Booyah Day 2021 और XM8- Guardian जैसे Evo Guns पाने का मौका मिल रहा है। Evo Vault एक लक रॉयल इवेंट है। इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड्स को पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होता है। वहीं, स्पिन के लिए इ-गेम करेंसी डायमंड्स का इस्तेमाल होता है। स्पिन करके प्लेयर्स इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड्स के लिए अपना लक अजमा सकते हैं। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire Max में Evo Vault शुरू हो गया है। यह इवेंट लगभग पूरे महीनेभर चलने वाला है। इस इवेंट में आप फरवरी महीने के लिए जारी Evo Guns के लिए क्लेम कर सकते हैं। यूं तो गेम में कई तरह के रिवॉर्ड्स मिल रहे हैं, लेकिन Grand Prize के तौर पर आपको एक से बढ़कर एक इवो गन स्किन पाने का मौका मिलेगा। इस लिस्ट में MP40- Chromasonic, UMP- Booyah Day 2021 और XM8- Guardian आदि शामिल है। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

स्पिन की कीमत

जैसे कि हमने बताया इस लक रॉयल गेम में यूजर्स को स्पिन करना होगा। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 10+1 स्पिन की कीमत 200 डायमंड्स है। 50 बार स्पिन करने पर आपको गारंटी के साथ Grand Prize प्राप्त होगा। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Grand Prize

1. Groza- Bang! Popblaster

2. MP40- Chromasonic

3. XM8- Destiny Guardian

4. UMP- Booyah Day 2021

Other Prize

1. Luck Royale Voucher

2. Bang! Popblaster (Groza) Token Crate

3. MP40- Chromasonic Token Crate

4. Pocket Market

5. Bonfire

6. Secret Clue

7. XM8- Destiny Guardian Token Crate

8. Gold Royale Voucher

9. UMP- Booyah Day 2021 Token Crate

10. Armor Crate

इस इवेंट को एक्सेस करने के लिए सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें। इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाकर Evo Vault के बैनर पर क्लिक करें। यहां आपको इस इवेंट में मिलने वाली इवो गन की लिस्ट दिखेगी, जिन्हें आप डायमंड्स के जरिए स्पिन करके पा सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।