Free Fire MAX में Evo Gun स्किन पाने का मौका, जानें कैसे
Free Fire MAX में एक ऐसा इवेंट चल रहा है, जो प्लेयर्स को इवो गन स्किन पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स इवो गन स्किन के साथ-साथ कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। इसके लिए स्पिन करना होगा।
Published By: Mona Dixit | Published: Aug 25, 2023, 02:08 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX के इस इवेंट में चार इवो गन स्किन मिल रही हैं।
- गन स्किन के अलावा और भी कई आइटम रिवॉर्ड लिस्ट में शामिल हैं।
- इस इवेंट में प्लेयर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड पाना होगा।
Free Fire MAX में नया Evo Vault इवेंट प्लेयर्स को फ्री में इवो गन स्किन समेत कई रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट गेम में काफी समय के लिए लाइव है। इवेंट में स्किन के साथ-साथ क्रेट, टोकन और वाउचर्स भी दिए जा रहे हैं। गेमर्स को इसे पाने के लिए स्पिन करना होगा। स्पिन करने पर एक रेंडम रिवॉर्ड उन्हें मिलेगा। स्पिन करने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी की जरूरत होती है। इसके बावजूद यह इवेंट प्लेयर्स के लिए फायदेमंद है, क्योंकि स्पिन की कीमत इन-गेम स्टोर में मिल रहे आइटम्स की कीमत से काफी कम होती है। इसका मतलब है कि इवेंट प्लेयर्स को कम डायमंड खर्च करके रिवॉर्ड पाने का मौका दे रहा है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।
Free Fire MAX Evo Vault event
Free Fire MAX Evo Vault इवेंट 18 अगस्त, 2023 से ही शुरू हो गया था। यह 29 सितंबर, 2023 तक चलेगा। इस इवेंट में चार इवो स्किन मिल रही है। बता दें कि इवेंट में एक स्पिन करने के लिए 20 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10 स्पिन के पैक की कीमत 180 डायमंड है। इवेंट के प्राइज पूल की लिस्ट नीचे दी गई है।
प्राइज पूल
- M4A1 – Infernal Draco (Level 1)
- UMP – Booyah Day 2021 (Level 1)
- MP5 – Platinum Divinity (Level 1)
- XM8 – Destiny Guardian (Level 1)
- Infernal Draco M4A1 Token Crate
- UMP – Booyah Day Token Crate
- Platinum Divinity MP5 Token Crate
- XM8 – Destiny Guardian Token Crate
- Cube Fragment
- Luck Royale Voucher
- Armor Crate
- Supply Crate
- Leg Pockets
- Scan
- Bonfire
- Summon Airdrop
- Secret Clue
- Bounty Token
- Gold Royale Voucher
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 50 स्पिन पर एक गांरटी इवो स्किन मिलेगी।
इवेंट से ऐसे पाएं रिवॉर्ड
- स्किन पाने के लिए सबसे पहले अपने Free Fire MAX ओपन करें।
- फिर इवेंट सेक्शन में जाएं। अब Evo Vault ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब Go बटन पर क्लिक कर लें। ऐसा करते ही इवेंट इंटरफेस खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद स्पिन करके प्राइज पूल के आइटम अपने नाम कल लीजिए।
गेम में इसके अलावा और भी कई इवेंट चल रहे हैं। वे फ्री में बंडल समेत कई आइटम पा सकते हैं। इवेंट सीमित समय के लिए लाइव किए गए हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।