comscore

Free Fire MAX में मिल रहा इवो गन स्किन को अपग्रेड करने का मौका,जानें कैसे

Free Fire MAX में एक नया Evo Bonanza इवेंट चल रहा है। इसमें प्लेयर्स को इवो गन स्किन अपग्रेड करने का मौका मिल रहा है। इसके लिए गेमर्स को कोई टास्क करने की जरूरत नहीं है। अपग्रेड का यह अच्छा मौका है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 23, 2024, 01:10 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में Evo Bonanza इवेंट चल रहा है।
  • इसमें प्लेयर्स इवो गन स्किन अपग्रेड कर सकते हैं।
  • गेमर्स को बहुत कम डायमंड खर्च करने होंगे।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX में एक नया Eno Bonanza इवेंट चल रहा है। यह प्लेयर्स को अपनी इनो गन स्किन को डिस्काउंट पर अपग्रेड करने का मौका दे रहा है। इवो स्किन लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम फ्री फायर मैक्स में सबसे ज्यादा मांग वाला कॉस्मेटिक आइटम है। इसे पाने के लिए गेमर्स को बड़ी संख्या में इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होते हैं। साथ ही, अपग्रेड करने के लिए कई डायमंड की जरूरत होती है। अपग्रेड करने पर गन की पावर बढ़ जाती है वे गन को और भी पावरफुल बना देती हैं। news और पढें: Free Fire Max में Heart Attack Emote फ्री पाने का मौका, गेम में Luck Emote Royale इवेंट हुआ शुरू

जिन प्लेयर्स के पास ज्यादा डायमंड नहीं हैं, उनके लिए गरेना यह इवेंट लाया है ताकि वे कम डायमंड में इवो गन स्किन अपग्रेड कर सकें। आइये, इस इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 16 February 2026: आज मिल रहे हैं फ्री प्रीमियम आइटम, तुरंत करें रिडीम

Free Fire MAX Evo Bonanza Event

होली के साथ-साथ फ्री फायर मैक्स में कई इवेंट आए हैं, जिसमें से एक Evo Bonanza भी है। इसमें नई इवो गन स्किन नहीं मिल रही है, बल्कि गेमर्स को उनकी मौजूदा इवो गन स्किन को अपग्रेड करने का ऑफर दिया जा रहा है। गन स्किन को अपग्रेड करने के लिए प्लेयर्स को पर्याप्त संख्या में टोकन चाहिए होते हैं। टोकन को डायमंड से खरीदना होता है। news और पढें: Free Fire Max में Faded wheel इवेंट हुआ शुरू, Winchester Rafael Rage गन स्किन मिल रही FREE

इन इवेंट में टोकन डिस्काउंट कीमत में मिल रहे हैं। साथ ही, आमतौर की अपेक्षा इस इवेंट में कम टोकन के जरिए स्किन को अपग्रेड कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

ऐसे अपग्रेड करें स्किन

  • इवो गन स्किन अपग्रेड करने के लिए प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Evo Bonanza इवेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको इवो गन स्किन टोकन इवेंट के जरिए खरीदने होंगे।
  • पर्याप्त टोकन खरीदने के बाद स्किन को अपग्रेड कर लें।

इस तरह आप सस्ते में अपनी इवो गन स्किन को अपग्रेड करके गन्स को पावरफुल बना सकते हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में और भी कई होली इवेंट चल रहे हैं, जिनके जरिए गेमर्स फ्री रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें कुछ टास्क पूरा करना होते हैं। टॉप-अप इवेंट के जरिए गेमर्स डायमंड भी खरीद सकते हैं।