Free Fire MAX में Emperor's Treasure Machine इमोट पाने का मौका, करना होगा बस यह काम

Free Fire MAX Emperor Treasure Machine Emote फेडेड व्हील आ गया है। इसमें प्लेयर्स को इमोट के साथ -साथ कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स के लिए यह इवेंट काफी खास है।

Published By: Mona Dixit | Published: May 14, 2024, 12:21 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX Emperor Treasure Machine Emote फेडेड व्हील आ गया है। इसमें प्लेयर्स को इमोट के साथ -साथ कई आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स के लिए यह इवेंट काफी खास है।

Free Fire MAX में एक नया फेडेड व्हील Emperors Travel Emote शुरू हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Emperor का Treasure Machine Emote मिल रहा है। इतना ही नहीं, इस इवेंट के जरिए गेमर्स को और भी कई कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका भी मिल रहा है। इसमें Golden Seat Loot Box और Ducky Umbrella Bat शामिल है। प्लेयर्स को बाकी फेडेड व्हील की तरह इसमें भी स्पिन करना होगा। स्पिन के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। फेडेड व्हील की डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX का नया Faded Wheel

फ्री फायर मैक्स का नया फेडेड व्हील 10 मई, 2024 को लाइव हो गया था और यह 23 मई, 2024 तक चलेगा। प्लेयर्स को इस फेडेड व्हील में बाकियों के तरह डायमंड खर्च करके स्पिन करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

प्लेयर्स को पहले करना होगा यह काम

गेमर्स को पहले फेडेड व्हील के प्राइज पूल में से उन दो आइटम्स को हटाना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वे स्पिन करना शुरू कर सकते हैं। गेमर्स को कुल आठ स्पिन में इवेंट का ग्रैंड प्राइज मिल जाएगा। कौन से इवेंट पर क्या इवेंट मिलेगा, यह पूरी तरह से प्लेयर्स के लक पर निर्भर करता है। इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Emperor's Treasure Machine emote
  • 2x Magic Cube Fragment
  • 2x Warrior’s Spirit Weapon Loot Crate
  • Bat – Ducky Umbrella
  • 3x Supply Crate
  • Loot Box – Golden Seat
  • 3x Armor Crate
  • 2x Urban Rager Weapon Loot Crate
  • Ducky Sandals
  • 3x Pet Food

गेमर्स इस इवेंट के जरिए कई आइटम को पा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कुछ डायमंड खर्च करने होंगे, लेकिन वह इन-गेम स्टोर पर यूज होने वाले डायमंड की संख्या में बहुत कम है। इस कारण गेमर्स को अपने हाथ से यह इवेंट जाने नहीं देना चाहिए।

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में आ रहे लक रॉयल के आइकन पर क्लिक कर दें।
  • फिर Free Fire Faded Wheel पर क्लिक करें।
  • अब प्राइज पूल में आ रहे सभी रिवॉर्ड्स में से दो आइटम हटा दें।
  • फिर स्पिन करना शुरू कर दें। अब हर स्पिन पर आपको प्राइज पूल में से एक रेंडम और अलग आइटम मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।