Free Fire MAX में आ गया Emote पार्टी इवेंट, मिल रहे कई धमाल इमोट

Free Fire MAX में रिवॉर्ड के तौर पर रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। गेम में एक नया इवेंट आया है। यह रिवॉर्ड के तौर पर कई इमोट दे रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 27, 2023, 01:58 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में इमोट पार्टी इवेंट शुरू हो गया है।
  • प्लेयर्स को स्पिन करने पर इमोट मिलेंगे।
  • हर सुपर स्पिन पर गारंटी इमोट दिया जाएगा।

Free Fire MAX में Emote Party इवेंट आ गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स कई धमाल इमोट अपने नाम कर सकते हैं। इवेंट में Juggle और Shiba Surf जैसे कई धमाल इमोट मिल रहे हैं। लोकप्रिय बेटल रॉयल गेम में आए नए इवेंट को कई दिनों के लिए लाइव किया गया है। इसमें प्लेयर्स स्पिन कर इमोट पा सकते हैं। इस इवेंट की खासियत है कि प्लेयर्स को स्पिन में इमोट मिलने की गांरटी दी जा रही है। ऐसा आम स्पिन वाले इवेंट में नहीं होता है। आइये, Free Fire MAX Emote Part इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX Emote Party Event

फ्री फायर मैक्स में इमोट पार्टी इवेंट 25 नवंबर से शुरू हो गया है और यह 8 नवंबर तक चलेगा। इसका मतलब है कि अभी भी प्लेयर्स के पास इमोट पाने के लिए काफी समय है। इवेंट में दो तरह के स्पिन नॉर्मल स्पिन और सुप स्पिन का ऑप्शन मिल रहा है। हर सुपर स्पिन में प्लेयर्स को इमोट मिलने की गांरटी दी जा रही है। सुपर स्पिन की कीमत साधारण स्पिन से ज्यादा है। इवेंट में मिल रहे इमोट की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

इवेंट में मिल रहे ये इमोट

  • Birth of justice
  • I Heart You
  • Yes i do
  • Shiba Surf
  • Juggle

पांचवें सुपर स्पिन पर प्लेयर को Birth of Justice इमोट मिलेगा। इसके अलावा, हर पांच सुप स्पिन पर लीजेंड्री इमोट मिलेगा। अगर आपको ऐसा कोई आइटम मिलता है, जो आपके पास पहले से ही है तो आप उसे FF टोकन में बदल सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

स्पिन की कीमत

  • साधारण स्पिन की कीमत 19 डायमंड है।
  • सुपर स्पिन की कीमत 99 डायमंड है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले सुपर स्पिन पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • इस इवेंट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद होम स्क्रीन पर आ रहे इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • यहां इमोट पार्टी के ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर स्पिन करके रिवॉर्ड हासिल कर लें।
  • तब तक इवेंट करते रहें, जब तक आपको आपका मनचाहा इमोट न मिल जाए। इमोट पाने का यह अच्छा मौका है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।