Free Fire MAX में पाएं FAMAS- Black Lava गन स्किन और कई Bundle, आया Diwali Ring Event
Free Fire MAX Diwali Ring इवेंट अगले कई दिनों के लिए लाइव हो गया है। इस इवेंट में गेमर्स को बंडल के साथ-साथ गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 16, 2024, 07:56 AM (IST)
Free Fire MAX में दिवाली सेलिब्रेशन के लिए कई इवेंट लाए जा रहे हैं। डेवलपर गरेना ने दिवाली से कई दिन पहले ही विभिन्न इवेंट लाइव कर दिए हैं। इन इवेंट के जरिए गेमर्स न सिर्फ कॉस्मेटिक आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं, बल्कि उन्हें रिवॉर्ड पाने का मौका भी मिल रहा है। एक नया Diwali Ring इवेटं गेम में लाइव कर दिया गया है। इसे लक रॉयल के तौर पर लाया गया है। इसका मतलब बै कि गेमर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड हासिल करने होंगे। हालांकि, इस इवेंट की खास बात यह है कि स्पिन पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा हौ। इवेंट में प्लेयर्स को बंडल, गन स्किन और रिंग टोकन पाने का मौका मिल रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं।
Free Fire MAX Diwali Ring
Free Fire MAX में यह दिवाली रिंग इवेंट अगले 22 दिनों के लिए उपलब्ध है। इसमें गेमर्स को कई आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। हालांकि, प्लेयर्स को इसके लिए स्पिन करने होंगे। बता दें कि स्पिन करने पर गेमर्स को सीधा आइटम रिवॉर्ड में नहीं मिलेगा। उन्हें स्पिन करने पर Universal Ring Token दिए जाएंगे। उसके बाद वे इन टोकन को एक्सचेंज करने बंडल और स्किन पा सकते हैं।
रिवॉर्ड लिस्ट
- Universal Ring Token
- Magma Born Bundle
- Dark Destroyer Bundle
- FAMAS- Black Lava
- Manic Maharaja Bundle
- इसके अलावा गेमर्स टोकन एक्सचेंज करके और भी कई आइटम अपने नाम कर सकते हैं।
किस आइटम के लिए चाहिए कितने टोकन?
- Magma Born Bundle और Manic Maharaja Bundle पाने के लिए गेमर्स को 200-200 टोकन एक्सचेंज करने होंगे।
- Dark Destroyer Bundle और FAMAS- Black Lava गन स्किन के लिए 175-175 टोकन की जरूरत होगी।
इवेंट तक पहुंचने का तरीका
- प्लेयर्स को अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करके लॉग इन करना होगाय़
- इसके बाद लॉबी में दिए गए Luck Royale ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यह आपको लेफ्ट साइड में मिलेगा।
- अब सबसे ऊपर आ रहे Diwali Ring पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्पिन करते जाएं और टोकन कलेक्ट कर लें।
- फिर इवेंट पेज पर राइट साइड में एक्सचेंज सेक्शन मिलेगा।
- यहां से टोकन को एक्सचेंज कर सकते हैं।
स्पिन पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट
एक स्पिन की कीमत 20 की जगह 10 डायमंड है। 10+1 स्पिन के सेट को 100 डायमंड में पा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।