Free Fire MAX Diwali Pass लाइव, मिल रहे Divine Blade समेत कई शानदार रिवॉर्ड

Free Fire MAX में दिवाली पास आ गया है। इसके जरिए प्लेयर्स कई रिवॉर्ड पा सकते हैं। रिवॉर्ड पाने के लिए स्पेसिफिक टास्क पूरा करना होगा।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 09, 2023, 09:18 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX Diwali Pass में कई रिवॉर्ड मिल रहे हैं।
  • प्लेयर्स डायमंड खरीदकर पास को एक्टिव कर सकते हैं।
  • रिवॉर्ड पाने के लिए स्पेसिफिक टास्क पूरा करना होगा।

Free Fire MAX में भी दिवाली सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। इस मौके पर कई नए इवेंट गेम में लाइव हुए हैं। प्लेयर्स को एक से एक धमाल रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena ने हर साल की तरह इस साल भी दिवाली पास लॉन्च कर दिया है। इसमें Divine Blade के साथ-साथ कई थीम रिवॉर्ड surfboard और motorcycle skins शामिल हैं। प्लेयर्स के पास इन आइटम्स को पाने का अभी अच्छा मौका है। आइये, दिवाली पास की डिटेल जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX Diwali Pass

फ्री फायर मैक्स दिवाली पास एक्टिवेट करने के लिए प्लेयर्स को डायमंड खरीदने होंगे। गेमर्स के पास 6 नवंबर से 20 नवंबर तक का समय है। इस बीच वे दिवाली पास को एक्टिवेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें 100 डायमंड खरीदने होंगे। इसके बाद उन्हें कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने होंगे। ऐसा कर वे रिवॉर्ड जीत सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

दिवाली पास को तीन अलग-अलग सेक्शन में बांटा जाएगा। पास को अनलॉक करने के बाद आपको अगले सात दिनों तक लॉग इन करना होगा। ऐसा कर ही आप गन स्किन ट्रायर कार्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं। Divine Blade को बोनस रिवॉर्ड के तौर पर ऐड किया गया है। हर दिन लॉग इन करने पर एक अलग रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Day 1 – AN94 Tsunami Bolt (1D)
  • Day 2 – MP5 Meta Lava (1D)
  • Day 3 – Groza Flames Enchanted (1D)
  • Day 4 – UMP Grizzly Papercut (1D)
  • Day 5 – AUG Mars Landcrusher (1D)
  • Day 6 – P90 Tune Blaster Blue (1D)
  • Day 7 – Diwali Dino (1D)
  • Bonus Reward – Divine Blade

आप डायमंड खर्च करके अनक्लेम रिवॉर्ड कलेक्ट कर सकते हैं। डेली मिशन और शॉप के हिस्से के रूप में आपको टास्क पूरा करना होगा। जैसे कि एक तय संख्या में दुश्मनों को खत्म करना या पास टोकन इकट्ठा करने के लिए गेम जीतना। आप नीचे बताए गई चीजों को पाने के लिए टोकन एक्सचेंज कर सकते हैं।

  • Urban Scooter Motorbike – 20x Pass tokens
  • 100% EXP card – 8x Pass tokens
  • Cube Fragment – 5x Pass tokens
  • Luck Royale Voucher – 4x Pass tokens
  • Armor Crate – 1x Pass token
  • Supply Crate – 1x Pass token
  • Leg Pockets – 1x Pass token
  • Pocket Market – 1x Pass token
  • Bonfire – 1x Pass token
  • Airdrop Aid – 1x Pass token
  • Secret Clue – 1x Pass token
  • Bounty Token – 1x Pass token

पास एक्टिवेट करने के बाद आप मैच खेलकर व्हील स्पिन करने का एक मौका पा सकते हैं और स्पिन में ढेरों रिवॉर्ड कलेक्ट कर सकते हैं।

  • Urban Skyboarder
  • Pet Food
  • Bonfire
  • Gold Royale Voucher

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।