Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, बोनस Soaring Up Emote पाएं फ्री

Free Fire MAX Diamonds: फ्री फायर मैक्स डायमंड्स टॉप-अप करने पर आपको फ्री रिवॉड्स् पाने का मौका मिल रहा है। यहां जानें टॉप-अप इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Jun 08, 2025, 11:36 AM (IST)

Free Fire MAX Diamonds: फ्री फायर मैक्स में नए Soaring Up Top-Up इवेंट लाइव हो गया है। इस टॉप-अप इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Diamonds के साथ Bonus फ्री रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। आपको बता दें, डायमंड्स फ्री फायर मैक्स गेम की इन-गेम करेंसी है। इस करेंसी के जरिए गेम में प्लेयर्स कई तरह के इन-गेम आइटम्स जैसे वेपन, इमोट, ग्लू वॉल स्किन व कैरेक्टर बंडल आदि खरीद सकते हैं। डायमंड्स को असली पैसों से खरीदा जाता है। अगर आप जल्द ही गेम में डायमंड्स का टॉप-अप कराने की सोच रहे थे, तो अब टॉप-अप कराने पर आपको बोनस रिवॉर्ड फ्री मिल रहे हैं। यहां जानें डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Free Fire MAX में आज 8 जून 2025 को नया Soaring Up Top-Up इवेंट लाइव हो गया है, जो कि अगले महीने की 7 जुलाई 2025 तारीख तक लाइव रहने वाला है। इस बीच यदि आप Diamonds पाने के लिए टॉप-अप कराते हैं, तो आपको साथ में फ्री रिवॉर्ड्स पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट में टॉप-अप कराने पर आपको बोनस Soaring Up फ्री पाने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे

रिवॉर्ड की लिस्ट

100 डायमंड खरीदने पर Soaring Up Emote फ्री मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Sweeten Up Emote फ्री पाने का मौका, नया Luck Royale इवेंट हुआ शुरू

300 डायमंड खरीदने पर Aero Ready (Shoes) मिलेंगे।

500 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर्स को Aero Ready (Top) फ्री मिलेगा।

700 डायमंड खरीदने वाले गेमर्स को Aero Ready (Head) रिवॉर्ड में दिया जा रहा है।

1000 डायमंड खरीदने वाले को Aero Ready (Bottom) पाने का मौका मिलेगा।

1500 डायमंड खरीदने वाले प्लेयर्स को Aero Ready (Mask) फ्री मिल रहा है।

2000 डायमंड खरीदने पर Wings of Victory और Silver Wing पाने का मौका मिल रहा है।

Soaring Up Top-Up इवेंट कैसे करें एक्सेस

-Soaring Up Top-Up इवेंट एक्सेस करने के लिए आपको सबसे पहले फोन में Free Fire MAX ओपन करना होगा।

-इसके बाद आपको लॉबी में सबसे ऊपर Soaring Up Emote का आइकन दिखेगा।

-इस आइकन पर क्लिक करते ही आपके सामने इस इवेंट को डेडिकेटेड लॉबी ओपन हो जाएगी।

-आप रिवॉर्ड लिस्ट के साथ डायमंड्स का टॉप-अप कराकर फ्री रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।