Free Fire MAX में आया नया इवेंट, मिल रही Gloo Wall Skin

Free Fire MAX में एक नया इवेंट शुरू हो गया है। इसमें प्लेयर्स सही लॉक सिलेक्ट करके ग्लू वॉल स्किन पा सकते हैं। आइये, जानें कैसे।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 19, 2023, 05:18 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के इवेंट सेक्शन में जाकर रिवॉर्ड पा सकेंगे।
  • यह इवेंट 26 जनवरी, 2023 तक चलेगा।
  • इवेंट में रिवॉर्ड पाने के लिए प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने होंगे।

Free Fire MAX ने हाल में Densho Top-Up इवेंट लाइव किया है। इसमें रिवॉर्ड के तौर पर Serpent Backpack और gun skin रिवॉर्ड मिल रहे हैं। इसके साथ ही अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena एक नया Densho Wall इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को Kitsune Gloo Wall skin पाने का मौका मिल रहा है। इस इवेंट को गरेना ने एक यूनिक फॉर्मेट के साथ पेश किया है, जहां पांच ताले ग्लू वॉल में फंस जाते हैं और प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए सही ताला खोजना पड़ता है। इवेंट के बारे में डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Densho Wall Event

फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर में यह इवेंट 19 जनवरी, 2023 से शुरू हो गया है और 26 जनवरी, 2023 तक चलेगा। नए Free Fire MAX इवेंट के जरिये Kitsune Gloo Wall skin पाने के लिए प्लेयर को एक सही लॉक खोजने की जरूरत होगी। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

ऐसे पांच ताले हैं और उनमें से एक को खोलने के लिए आपको प्रीमियम इन-गेम करेंसी यानी डायमंड की खर्च करने होंगे। ग्लू वॉल स्पिन पाने की संभावना हर खुले ताले के साथ बेहतर होगी। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

लॉक की कीमत

  • पहले लॉक की कीमत नौ डायमंड
  • दूसरे लॉक की कीमत 19 डायमंड
  • तीसरे लॉक की कीमत 49 डायमंड
  • चौथे लॉक की कीमत 99 डायमंड
  • पांचवे लॉक की कीमत 399 डायमंड

इसका मतलब है कि गेमर्स अधिकतम 575 डायमंड खर्च करके ग्लू वॉल स्किन को अनलॉक कर सकते हैं, जो कि किट्स्यून ग्लू वॉल की दुर्लभता को देखते हुए बहुत सही मौका है। आमतौर पर इसे पाने के लिए अधिक डायमंड खर्च करने होंगे। इसके साथ ही यह आइटम प्लेयर्स को 25 ब्रांड पॉइंट भी देगा, जो गेमर्स को एक्सक्लूसिव लूट बॉक्स स्किन पाने में उनकी मदद करेगा।

कैसे पहुंचे इवेंट तक?

  • सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • उसके बाद गेम के इवेंट सेक्शन में जाएं। फिर Densho टैब में जाएं। इसके बाद Densho Wall सेक्शन पर क्लिक कर दें।
  • फिर Go बटन पर क्लिक कर दें। अब आपको उस एक लॉक को सिलेक्ट करना होगा, जिसे आप रिमूव करना चाहते हैं।
  • इस प्रोसेस को तब तक करते रहें, जब तक आपको ग्लू वॉल स्किन न मिल जाए। ग्लू वॉल स्किन को आप अपने वेपन सेक्शन से पा सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।