Free Fire MAX Daily Special Store: आज पाएं Silent Scrutiny Bundle और Bhangra Emote जैसे आइटम

Free Fire MAX Daily Special Store में प्लेयर्स को कई धमाकेदार आइटम पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है। वे आज बंडल, इमोट, बैकपैक और फेसपेंट जैसे आइटम को सस्ते में खरीद सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 22, 2025, 10:39 AM (IST)

Free Fire MAX में अगर आप Emote, Bundle और Backpack जैसे आइटम पाना चाहते हैं तो आज गरेना आपको यह मैका दे रहा है। आमतौर पर इन कॉस्मेटिक आइटम की कीमत काफी ज्यादा होता है। इन्हें खरीदने के लिए प्लेयर्स पास बड़ी संख्या में डायमंड यानी इन-गेम करेंसी होनी चाहिए। गेम का डेवलपर Garena प्लेयर्स को हर रोज विभिन्न कॉस्मेटिक आइटम पर डिस्काउंट देता है, ताकि जिन प्लेयर्स के पास कम डायमंड है, वे भी एक से एक आइटम खरीदकर अपने गेम को मजेदार बना सकें। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

आपकी जानकारी के लिए बता दें फ्री फायर मैक्स गेम में एक Daily Special Store का सेक्शन है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें हर रोज कुछ स्पेशल मिलता है। गरेना इस स्टोर के जरिए प्लेयर्स हर रोज नए-नए आइटम 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर खरीदने का चांस देता है। आइये, जानते हैं आप किस आइटम पर मिल रहा कितना डिस्काउंट। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Free Fire MAX Daily Special Store 22 February 2025

Free Fire MAX Daily Special Store में हर रोज अलग-अलग कॉस्मेटिक आइटम्स पर विभिन्न डिस्काउंट मिलता है। प्लेयर्स के पास ऑफर का लाभ उठाने के लिए 24 घंटे यानी एक दिन का समय होता है। दूसरा दिन आइटम्स और उन पर दिए जाने वाले ऑफर्स बदल जाते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

आज डेली स्पेशल स्टोर के तहत गेमर्स Backpack- Miraculous, BP S4 Token, Silent Scrutiny Bundle, Frozen Clown Facepaint, Bhangra Emote और Midnight Mafia Weapon Loot Crate पर डिस्काउंट है।

सभी आइटम की कीमत

  • Backpack- Miraculous आज 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर 199 Diamonds में मिल रहा है। इसकी कीमत 399 डायमंड है।
  • BP S4 Token को मात्र 5 डायमंड में खरीद सकते हैं।
  • Silent Scrutiny Bundle को आज 899 डायमंड की जगह 50 प्रतिशत छूट पर 449 डायमंड में खरीदा जा सकता है।
  • Frozen Clown Facepaint आज 99 डायमंड की जगह छूट पर 49 डायमंड का मिल रहा है।
  • Bhangra Emote की कीमत डिस्काउंट के साथ मात्र 99 डायमंड है।
  • Midnight Mafia Weapon Loot Crate को 20 डायमंड में खरीद सकते हैं।

ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ

  • प्लेयर्स को डेली स्पेशल का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉबी में Store के आइकन पर क्लिक करें।
  • फिर यहां से Daily Special में जाएं। उसके बाद Purchase के आइकन पर टैप करके
  • अपने पसंदीदा आइटम को डिस्काउंट के साथ खरीद लें।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।