Free Fire MAX Daily Special में Trendy Clubber Bundle मिल रहा सस्ता, ऐसे पाएं

Free Fire MAX Daily Special Store 29 March 2025: फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल के तहत गेमर्स को कई धमाल आइटम सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Mar 29, 2025, 09:36 AM (IST)

Free Fire MAX Daily Special में आज गेमर्स को Bundle, Facepaint, Gloo wall और Loot Crate जैसे आइटम मिल रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेमर्स को इन आइटम पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है। आप सस्ते में कई कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। ध्यान रखें कि गेमर्स के पास यह ऑफर पाने के लिए सिर्फ एक दिन है। हर दिन नए-नए कॉस्मेटिक आइटम पर डिस्काउंट मिलता है। इस कारण गेमर्स को जल्द आइटम खरीद लेना चाहिए। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Armor of Riches बंडल और The Swan इमोट, जानें कैसे पाएं

Free Fire MAX Daily Special Store

Free Fire MAX Daily Special में प्लेयर्स को गरेना 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर कॉस्मेटिक आइटम खरीदने का मौका देता है। आज प्लेयर्स को BP S12 Token Crate, Trendy Clubber Bundle, Frozen Clown Facepaint, Shani Bobblehead, Weapon Loot Crate, Gloo Wall - Swordsman Legends मिल रहे हैं। इन सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max Redeem Code Today 28 March 2026: फ्री में चाहिए शानदार आइटम, रिडीम करें नए कोड

किन आइटम पर मिल रहा कितना डिस्काउंट?

  • BP S12 Token Crate को आज 40 की जगह 20 डायमंड में खरीद सकते हैं।
  • Trendy Clubber Bundle आज 899 डायमंड की जगह 50 प्रतिशत डिस्काउंट में 449 डायमंड का मिल रहा है।
  • Frozen Clown Facepaint को आज 99 डायमंड की जगह 49 डायमंड में पा सकते हैं।
  • Shani Bobblehead आज प्लेयर्स को 99 की जगह 49 डायमंड में मिल रहा है।
  • Weapon Loot Crate आज 40 की जगह 20 डायमंड में मिल रहा है।
  • Gloo Wall - Swordsman Legends आज गेमर्स को 199 डायमंड में मिल रहा है। इसक कीमत 399 डायमंड है।

कैसे सस्ते में खरीदें ये आइटम?

  • प्लेयर्स को सस्ते में आइटम खरीदने के लिए गेमर्स को सबसे पहले Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद गेमर्स को लॉबी में लेफ्टा साइड Store के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर गेमर्स को Daily Special ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद गेमर्स को सभी आइटम्स पर मिल रहे ऑफर्स दिखेंगे। आप Purchase बटन पर क्लिक करके आइटम खरीद सकते हैं।
और पढें: Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी, लाइव हुआ नया इवेंट, लूट क्रेट के साथ मिल रहे प्रीमियम Emote

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।