Free Fire Max Daily Special: आज Weight Training Emote पाने का मौका, आधे Diamonds होंगे सेव

Free Fire Max के Daily Special स्टोर से आप Weight Training Emote पाया जा सकता है। यहां देखें आज इस स्टोर में आधी कीमत में क्या कुछ मिलेगा।

Published By: Manisha | Published: May 01, 2025, 03:46 PM (IST)

Free Fire Max Daily Special: फ्री फायर मैक्स में आज Weight Training Emote मिल रहा है। यह एक शानदार इफेक्ट वाला इमोट है, जिसके जरिए आप सामने वाले दुश्मन को अपनी ताकत का प्रदर्शन कर सकते है। वेट ट्रेनिंग इमोट में आपके कैरेक्टर के हाथ में वेट ट्रेनिंग इक्विपमेंट देखने को मिलता है, जिसके दोनों किनारों पर भड़कती आग देखने को मिलती है। इमोट के अलावा, आज आप इस स्टोर के जरिए खतरनाक बंडल भी अपने कैरेक्टर के लिए खरीद सकते हैं। साथ ही शानदार वेपन लूट क्रिएट भी इस स्टोर से पाई जा सकती है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire Max में गेम जीतने के लिए आपको कई इन-गेम आइटम्स की जरूरत पड़ती। वैसे तो इन-गेम आइटम्स को इन-गेम करेंसी डायमंड्स के जरिए खरीदा जाता है। हालांकि, डायमंड्स को प्लेयर्स असली पैसों से ही खरीदते हैं। ऐसे में गेम में किसी भी तरह के आइटम को खरीदने में प्लेयर्स अपने पैसों का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप गेम में अपने ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप डेली स्पेशल स्टोर का रूख कर सकते हैं। इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में उन सभी आइटम्स को आप हाफ रेट में खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

आज फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल स्टोर में Weight Training Emote, Golden Roar Bundle व SCAR Total Eclipse Weapon Loot Crate पाने का मौका मिलता है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू

Daily Special

1. Weight Training Emote की कीमत गेम में 599 डायमंड्स है, लेकिन इसे आज Daily Special स्टोर से 299 डायमंड्स में खरीद सकते हैं।

2. BP S4 Token Crate की कीमत गेम में 40 डायमंड्स है, जो कि आपको आज 20 डायमंड्स में मिल रहा है।

3. Golden Roar Bundle की कीमत 1199 डायमंड्स है, जिसे आप आज 599 डायमंड्स में क्लेम कर सकते हैं।

4. Miguel Bobblehead की कीमत 99 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल स्टोर से आज 49 डायमंड्स में पा सकते हैं।

5. SCAR Total Eclipse Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जो कि आपको आज 20 डायमंड्स में मिल रहा है।

6. Sports Shoes (Blue) की कीमत 149 डायमंड्स है, जो कि आपको 74 डायमंड्स में मिलेगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।