Free Fire MAX Daily Special में आज पाएं Bundle और Pet Skin, जानें तरीका

Free Fire MAX Daily Special के तहत आज प्लेयर्स 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर बंडल, लूट क्रेट, पेट स्किन जैसे आइटम खरीद सकते हैं, जिनकी कीमत 99 डायमंड से शुरू है।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 13, 2024, 09:14 AM (IST)

Free Fire MAX Daily Special के तहत प्लेयर्स को आज कई आइटम सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। अगर आप गेम के नए प्लेयर्स हैं और डेली स्पेशल के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि लोकप्रिय बैटल रॉयल का डेवलपर Garena प्लेयर्स के लिए डेली स्पेशल के तहत डिस्काउंट में कॉस्मेटिक आइटम जैसे इमोट आदि पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट देता है। हर रोज नए-नए आइटम्स पर डिस्काउंट मिलता है। गेमर्स के पास डिस्काउंट के साथ आइटम खरीदने के लिए 24 घंटे यानी एक दिन का समय मिलता है। आइये, आज मिल रहे ऑफर्स और आइटम्स पर एक नजर डालते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Daily Special

फ्री फायर मैक्स में डेली स्पेशल के तहत आज यानी बंडल, ग्लू वॉल स्किन और पेट स्किन जैसे कई आइटम डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

  • आज Galaxy Tailor Token Crate को 40 की जगह 20 डायमंड में मिल रहा है।
  • Sonorous Graffiti Bundle को 599 डायमंड में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 1199 डायमंड है। इस पर 50 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Gloo Wall- Thrash Metallic आज 599 की जगह 299 डायमंड में मिल रहा है।
  • Pet Skin - Lighting Panda तो आज 199 नहीं बल्कि मात्र 99 डायमंड में पा सकते हैं।
  • Crimson Hair (PARAFAL + Woodpecker) Loot Crate 199 डायमंड में दिया जा रहा है।

आइटम खरीदने का तरीका

  • डिस्काउंट में मिल रहे आइटम पाने के लिए गेमर्स को Free Fire MAX ओपन करके लॉग इन करना होगा।
  • इसके बाद लॉबी में जाएं। यहां लेफ्ट साइड में कई सारे ऑप्शन मिलेंगे।
  • गेमर्स को Store पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यहां पर Daily Special टैब में जाना होगा।
  • फिर Purchase बटन पर क्लिक करके अपना पसंदीदा आइटम खरीद सकते हैं।

ध्यान रखें कि आज मिल रहें आइटम और ऑफर्स केवल आज के लिए वैलिड हैं। इस कारण आपको इसका लाभ आज ही उठाना होगा। कल नए आइटम्स पर अलग ऑफर्स मिलेंगे। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।