Free Fire MAX Daily Special 31 January: आज बेहद सस्ता मिल रहा Graceful Beast Bundle और Top Scorer Emote

Free Fire MAX Daily Special 31 January: आज गरेना कई धमाल आइटम पर डिस्काउंट ऑफर कर रहा है। इसमें Graceful Beast Bundle और Top Scorer Emote शामिल है।

Published By: Mona Dixit | Published: Jan 31, 2025, 10:02 AM (IST)

Free Fire MAX Daily Special 31 January: फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल में आज प्लेयर्स को Top Scorer इमोट के साथ-साथ और भी कई धमाल आइटम भारी डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। इसके अलावा, लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena एक खास बंडल Graceful Beast पर भी डिस्काउंट दे रहा है। इनके अलावा और भी कई कॉस्मेटिक आइमट को भारी छूट के साथ सस्ते में खरीद सकते हैं। इन सभी आइटम्स पर मिल रहे ऑफर का लाभ उठाने के लिए प्लेयर्स के पास आज का ही समय है। आइये, जानें किस आइटम पर मिल रहा कितना डिस्काउंट। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Free Fire MAX Daily Special 31 January

Free Fire MAX Daily Special में गरेना हर रोज अलग-अलग कॉस्मेटिक आइटम पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट देता है। यह ऑफर उन प्लेयर्स के लिए काफी अच्छा है, जिनके पास कॉस्मेटिक आइमट खरीदने के लिए पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं। वे कम दाम में एक से एक अच्छे आइटम खरीद सकते हैं। ये उनके गेम को मजेदार भी बनाते हैं। साथ ही, इन आइटम्स से प्लेयर्स को जीतने में भी काफी मदद मिलती है। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

हालांकि, ध्यान रखें कि यह डेली स्पेशल है। इसका मतलब है कि हर रोज नए-नए आइटम पर ऑफर होते हैं। इस कारण आज ऑफर्स के साथ मिल रहे आइटम्स को आज ही खरीदना होगा। कल ये आइटम्स और ऑफर्स की लिस्ट बदल जाएगी। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

आज इन आइटम पर मिल रहा डिस्काउंट

  • Graceful Beast Bundle
  • Top Scorer Emote
  • Grand Token
  • BO S10 Token
  • Glacier Devil Hunter (Bottom)
  • Name Change Card

ऑफर्स

  • Graceful Beast Bundle को आज 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर 449 डायमंड में खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 899 डायमंड है।
  • Top Scorer Emote आज डिस्काउंट में 599 की जगह 299 डायमंड में मिल रहा है।
  • Grand Token की कीमत 299 डायमंड है। आज इसे 149 डायमंड में खरीद सकते हैं।
  • BP S10 Token आज 10 की जगह 5 डायमंड में मिल रहा है।
  • Glacier Devil Hunter (Bottom) की कीमत 499 डायमंड है। इसे आज 249 डायमंड में खरीदने का मौका है।
  • Name Change Card को 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 195 डायमंड में खरीदा जा सकता है।

डिस्काउंट पाने का आसान तरीका

  • प्लेयर्स को ऑफर्स में मिल रहे आइटम्स को खरीदने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद लॉबी में लेफ्ट साइड पर एक मेन्यू मिलेगा।
  • यहां पर आपको Store पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद Daily Special सेक्शन में जाएं।
  • फिर आपको सभी आइटम्स और उन पर मिल रहा डिस्काउंट दिख जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।