Free Fire MAX Daily Reward: हर रोज पाएं अलग-अलग रिवॉर्ड, बस करना होगा यह

Free Fire MAX Daily Reward: फ्री फायर मैक्स में फ्री रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को इवेंट का इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, बिना इवेंट के भी वे डेली रिवॉर्ड पा सकेंगे।

Published By: Mona Dixit | Published: Jul 19, 2024, 09:58 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में डेली रिवॉर्ड पा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको कुछ टास्क पूरे करने होंगे।
  • हर रोज गेमर्स को नए टास्क मिलेंगे।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड का हमेशा इंतजार रहता है। रिवॉर्ड के तौर पर मिलने वाले आइटम को इन-गेम स्टोर से खरीदने पर बड़ी संख्या में डायमंड खर्च करने होते हैं। यही कारण है कि गेमर्स हेमशा ऐसे मौके की तलाश में रहते हैं, जहां वे फ्री में रिवॉर्ड पा सकें। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena भी समय-समय पर प्लेयर्स को कई तरह के इवेंट लाता रहता है। इन इवेंट में प्लेयर्स रिवॉर्ड पा सकते हैं। कई बार इवेंट में प्लेयर्स को टास्क करना होता और कई बार डायमंड भी खर्च करने पड़ते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

हालांकि, गेम में हमेशा नए-नए इवेट आते रहें, ऐसा जरूरी नहीं है। क्या आप जानते हैं कि गेम में एक ऐसा सेक्शन भी है, जो प्लेयर्स को हर रोज नए-नए रिवॉर्ड पाने का मौका देता है। गेमर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए इवेंट का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आज हम प्लेयर्स को गेम में मिलने वाले डेली रिवॉर्ड के बारे में बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Free Fire MAX Daily Reward

Free Fire MAX में इवेंट सेक्शन के अलावा एक मिशन का सेक्शन भी दिया गया है। इसमें प्लेयर्स को दो ऑप्शन Daily और Monthly मिलते हैं। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि प्लेयर्स इसके जरिए कैसे रिवॉर्ड पा सकते हैं। यह प्लेयर्स को हर रोज अलग-अलग मिशन पूरा करके कुछ रिवॉर्ड पाने का मौका देता है। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

डेली मिशन हर रोज रिफ्रेश होते हैं और प्लेयर्स को टास्क की एक लिस्ट दिखाई देती है। अलग-अलग टास्क पूरा करके गेमर्स विभिन्न प्रकार के आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। इसमें एक रिवॉर्ड तो बिना किसी टास्क को पूरा किए बस लॉग इन करके पा सकते हैं। गेमर्स को रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा।

कैसे करें क्लेम?

  • डेली रिवॉर्ड और टास्क की लिस्ट देखने के लिए प्लेयर्स को अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद होम पेज पर लेफ्ट साइड में कई सारे ऑप्शन मिलेंगे।
  • अब आपको Missions पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको Daily और Monthly का ऑप्शन दिखेगा।
  • आप Monthly पर क्लिक करें। यहां राइट साइड में आपको उस दिन के टास्क और रिवॉर्ड की लिस्ट दिखेगी।
  • टास्क पूरा करने के बाद रिवॉर्ड के सामने आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक करके आप रिवॉर्ड पा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।