Free Fire MAX का गजब इवेंट, बस गेम खेलकर पाएं 5000 Gold Coins और बहुत कुछ

Free Fire MAX में CS New season इवेंट आया है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि प्लेयर्स को कुछ CS Ranked मैच खेलने पर कई धमाल रिवॉर्ड दिए जाएंगे, जिसमें 5000 gold coins भी शामिल हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 03, 2024, 10:07 AM (IST)

Free Fire MAX में प्लेयर्स के लिए एक ऐसा इवेंट आया है, जो प्लेयर्स को केवल गेम खेलकर कई धमाकेदार रिवॉर्ड पाने का मौका दे रहा है। इसमें Gold Coins भी शामिल हैं। इन गोल्ड कोइन्स की मदद से गेमर्स गेम के कई कॉस्मेटिक आइटम भी खरीद सकते हैं। इतना ही नहीं, Gold Coins के जरिए स्पिन भी किया जा सकता है। गेमर्स को इवेंट में लूट क्रेट भी रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। आइये, इन आइटम्स को पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

Free Fire MAX CS New Season

Free Fire MAX में CS New Season इवेंट 1 दिसंबर, 2024 को ही शुरू हो गया था। यह 7 दिसंबर, 2024 तक लाइव चलेगा। प्लेयर्स के पास गेम खेलने के लिए पर्याप्त समय हैष उन्हें अलग-अलग रिवॉर्ड पाने के लिए निश्चित गेम खेलने होंगे। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू

रिवॉर्ड लिस्ट

  • 10 CS Ranked मैच खेलने वाले प्लेयर्स 5 Random Loadout Loot Crate पा सकते हैं।
  • 20 CS Ranked मैच खेलकर गेमर्स 5000 गोल्ड कोइन्स के लिए क्लेम कर पाएंगे।
  • 30 CS Randked मैच खेलने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Pocket Market Play card या Bonfire playcard या Secret Clue Play card या Armor Crate play card या Supply Crate Play Card मिलेगा।

ध्यान रखें कि गेमर्स को सारे मैच CS Ranked ही खेलने हैं और कोई मैच खेलने पर रिवॉर्ड नहीं मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा KO Night Burn Bundle और Volcanic Furry स्किन, जानें कैसे करें क्लेम

रिवॉर्ड के लिए ऐसे करें क्लेम

  • गेमर्स को ऊपर बताए गए मैच खेलने के बाद रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना होगा।
  • इसके लिए अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
  • लॉग इन करने के बाद लॉबी के लेफ्ट साइड में एक लिस्ट मिलती है।
  • इसमें से Events के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आप Activities में पहुंच जाएंगे।
  • यहां पर आपको CS New Season पर क्लिक करना है।
  • अब इवेंट पेज पर राइट साइड में सभी टास्क और रिवॉर्ड की लिस्ट होगी।
  • टास्क पूरा करने के बाद रिवॉर्ड के सामने बने क्लेम बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रिवॉर्ड आपको मिल जाएगा। फ्री में आइटम पाने का यह अच्छा मौका है। प्लेयर्स को इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।