Free Fire MAX में Champoin's Avatar and Team Shirt पाने का मौका, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX में Champoin's Avatar and Team Shirt पाने के लिए गेमर्स को डायमंड खर्च करने की जररूत नहीं है। गेमर्स को केवल रिवॉर्ड के लिए क्लेम करना है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 26, 2024, 04:03 PM (IST)

Free Fire MAX में एक नया इवेंट आया है। यह प्लेयर्स को अवतार और सर्ट रिवॉर्ड के तौर पर दे रहा है। इस इवेंट की खास बात यह है कि गेमर्स को इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। वे फ्री में ही आइटम पाकर अपने लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम को और भी मजेदार बना सकते हैं। इसमें गेमर्स को बस गेम में लॉग इन करके आइटम पाने होंगे। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX का नया इवेंट

Free Fire MAX में प्लेयर्स के लिए एक नया Champions's Avatar and Team Shirt इवेंट आया है। यह इवेंट 25 नवंबर, 2024 से शुरू हो गया है और 1 दिसंबर, 2024 तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर FFWS 2024 GF - Fluxo Avatar और FFWS 2024 GF- Fluxo (Top) मिल रहा है। दोनों ही आइटम पाने के लिए गेमर्स को लॉग इन करना होगा। लॉग इन करने के बाद उन्हें रिवॉर्ड पाने के लिए क्लेम करना होगा। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

ऐसे करें क्लेम

  • Free Fire MAX में ऊपर बताए गए आइटम पाने के लिए गेमर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करना होगा।
  • उसके बाद होम पेज पर events के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • यह आपको लेफ्ट साइड में मिलेगा। इसके बाद आपको एक्टिविटी सेक्शन में जाना होगा।
  • फिर आपको Champoin's Avatar and Team Shirt पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको होम स्क्रीन पर राइट साइड में दोनों आइटम मिलेंगे।
  • आप आइटम के सामने आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक करके इन्हें पा सकते हैं।
  • गेमर्स इस इवेंट के जरिए बिना कुछ पाए ही कई आइटम पा सकते हैं। ये सभी आइटम्स
  • गेमर्स के गेम को मजेदार भी बना सकते हैं। साथ ही, इन कॉस्मेटिक आइटम से जीतने में भी मदद मिलती है। प्लेयर्स के पास फ्री में ये आइटम पाने का अच्छा मौका है। उन्हें इसे अपने हा से नहीं जाने देना चाहिए।
और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।