Free Fire MAX में ग्लू वॉल स्किन के साथ मिल रहे कई रिवॉर्ड, ऐसे पाएं

Free Fire MAX में नया Carmine Wall इवेंट आ गया है। इसमें प्लेयर्स को ग्लू वॉल स्किन के साथ-साथ अन्य कई शानदार रिवॉर्ड पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 10, 2023, 02:31 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में ग्लू वॉल स्किन रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहा है।
  • यह इवेंट 14 अक्टूबर, 2023 तक गेम में लाइव रहेगा।
  • इसके जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए लॉक को अनलॉक करना होगा।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को ग्लू वॉल स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इसे Carmine Wall इवेंट के जरिये गेम में लाया गया है। यह लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में ऐड हुए लेटेस्ट इवेंट में से एक है। प्लेयर्स को लॉक अनलॉक करके रिवॉर्ड अपने नाम करना होगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स को इस खास ग्लू वॉल स्किन को पाने के लिए कुछ डायमंड खर्च करने होंगे। स्किन के साथ-साथ गेमर्स को इवेंट में और भी कई आइटम मिल रहे हैं। Free Fire Carmine Wall Event डिटेल के लिए आगे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX Carmine Wall Event

फ्री फायर मैक्स में यह इवेंट 8 अक्टूबर को शुरू हो गया था और 14 अक्टूबर तक चला था। इवेंट में प्लेयर्स Carmine Ghost ग्लू वॉल स्किन के साथ-साथ चार अन्य आइटम मिल रहे हैं। प्राइज पूल की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

रिवॉर्ड लिस्ट

  • Gloo Wall – Carmine Ghost
  • Painted Omen
  • 2x Magic Cube Fragments
  • 2x Flaming Skull (M4A1 + SKS) Weapon Loot Crate
  • 2x Luck Royale Vouchers

इवेंट में खर्च होंगे केवल इतने डायमंड

प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए लॉक अनलॉक करने होंगे। लॉक अनलॉक करने के लिए डायमंड खर्च करने होंगे। यह लक रॉयल के जरिए स्पिन करके रिवॉर्ड पाने जैसा ही है। पहला लॉक अनलॉक करने के लिए 9 डायमंड खर्च करने होंगे। उसके बाद दूसरा लॉक करने की कीमत 19 डायमंड, तीसरा लॉक अनलॉक करने की कीमत 49 डायमंड, चौथा लॉक अनलॉक करने की कीमत 99 डायमंड और पांचवां लॉक अनलॉक करने की कीमत 399 डायमंड है। इसका मतलब है कि गेमर्स कुल 575 डायमंड खर्च करके ग्लू वॉल स्किन पा सकता है। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

कैसे पाएं रिवॉर्ड?

  • इसके लिए आपको सबसे पहले Free Fire MAX ओपन करना होगा। इसके बाद Carmine Wall इवेंट पर क्लिक करें।
  • इसके लिए आपको इवेंट आइकन पर क्लिक कर इवेंट सेक्शन में जाना होगा।
  • फिर इवेंट टैब मे Carmine Wall पर क्लिक करें और Go to बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब डायमंड खर्च करके लॉक अनलॉक करें और रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर दें।
  • इस तरह आप आसानी से कम डायमंड खर्च करके ढेरों रिवॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।