Free Fire MAX का नया इवेंट दे रहा कई धमाल आइटम, जानें कैसे पाएं
Free Fire MAX में नया इवेंट आ गया है। इसमें बंडल और टोकन के साथ-साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। डिटेल के लिए आगे पढ़ें।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 14, 2023, 05:18 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में स्पिन करने पर मिल रहे धमाल रिवॉर्ड।
- प्लेयर्स कुछ डायमंड खर्च करके शानदार आइटम पा सकते हैं।
- यह इवेंट काफी समय तक गेम में उपलब्ध रहेगा।
Free Fire MAX के इंडियन सर्वर पर नया Bunny थीम वाला इवेंट शुरू हो गया है। यह नया लक रॉयल प्लेयर्स के लिए एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम लेकर आया है। Free Fire MAX Bunny Attack इवेंट में प्लेयर्स को Bunny Warrior Bundle और MP5 – Candy Bunny पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, भी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने इवेंट के साथ और भी कई आइटम पेश किए हैं। आइये, इन्हें पाने का तरीका जानते हैं।
Free Fire MAX Bunny Attack Event
फ्री फायर मैक्स में यह इवेंट शुरू हो चुका है और 24 मार्च, 2023 तक चलता है। इसमें प्लेयर्स स्पिन करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। स्पिन करने के लिए गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने होंगे। बता दें कि एक स्पिन की कीमत 20 डायमंड है। वहीं, 10+1 स्पिन के सेट की कीमत 200 डायमंड है। रिवॉर्ड की लिस्टBundl नीचे दी गई है।
रिवॉर्ड की लिस्ट
- MP5 – Candy Bunny
- MP40 – Crazy Bunny
- Bunny Queen Bundle
- Bunny Warrior Bundle
- Bunny Sidekick
- Candy Bunny Overalls
- Rabbit Token
- 2x Rabbit Tokens
- 3x Rabbit Tokens
- 5x Rabbit Tokens
- 10x Rabbit Tokens
- 250x Rabbit
पिछले रिंग थीम वाले इवेंट की तरह इसमें भी प्लेयर्स को टोकन एक्सचेंज करके आइटम पाने होंगे।
कैसे पाएं रिवॉर्ड?
- रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करें।
- इसके बाद लक रॉयल में जाएं और फिर आ रहे सभी ऑप्शन में से Bunny Attack सेक्शन पर क्लिक करें।
- इवेंट इंटरफेस में जाकर स्पिन करें। तब तक स्पिन करते रहें, जब तक आपको अपने पसंद का आइटम न मिल जाए।
- हर बार स्पिन करने पर एक रेंडम रिवॉर्ड मिलेगा।
- अगर आपको स्पिन में टोकन मिल रहे हैं तो इवेंट के एक्सचेंज सेक्शन में जाकर राइट साइड में दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके उन्हें एक्सचेंज कर लें।
यह मौका बहुत अच्छा है। प्लेयर्स बहुत कम डायमंड खर्च करके एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।