Free Fire MAX खेलने में आ रही दिक्कत? Garena से ऐसे करें शिकायत

Free Fire MAX खेलने में अगर प्लेयर्स को भी तकनीकी दिक्कत आ रही है तो इसके लिए गेमर्स गरेना से इसकी शिकायत कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत आसान है।

Published By: Mona Dixit
Published: Sep 12, 2024, 10:53 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX खेलने में अगर प्लेयर्स को भी तकनीकी दिक्कत आ रही है तो इसके लिए गेमर्स गरेना से इसकी शिकायत कर सकते हैं। ऐसा करना बहुत आसान है।

Free Fire MAX प्लेयर्स के बीच काफी पसंद किया जाता है। कई बार प्लेयर्स को लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम खेलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कुछ गेमर्स गेम के लिए डेवलपर Garena को सुझाव भी देना चाहते हैं। कई बार टेक्निकल एरर के कारण भी कुछ लोगों गेम नहीं खेल पाते हैं। ऐसे लोंगों के लिए डेवलपर ने एक पेज बनाया है। अगर आप भी ऐसी किसी दिक्कत का सामना कर रहे हैं तो परेशान न हों। आज हम इस आर्टिकल में ऐसी दिक्कतों की शिकायत कैसे करें, यह बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX में आ रही दिक्कत की ऐसे करें शिकायत

प्लेयर्स फ्री फायर मैक्स के सपोर्ट पेज पर जाकर गेम में आ रही दिक्कतों की शिकायत कर सकते हैं। आप नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करकें शिकायत कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

  • गेमर्स को सबसे पहले https://ffsupportind.garena.com/hc/en-us वेबसाइट पर जाना होगा। आप सीधा यहां क्लिक करके भी वेबसाइट पर जा सकते हैं।
  • इसके बाद आपको फेसबुक, VK, गूगल, एप्प्ल, ID, Huawei ID और X के जरिए लॉग इ कर सकते हैं।
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर आ रहे अपने नाम पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Submit a request बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको यह सिलेक्ट करना होगा कि आपकी रिक्वेस्ट किस प्रकार की है। इसके लिए आपको कई ऑप्शन मिलेंगे। इसमें बैन अपीलपेमेंट में दिक्कत, लोगआउट रिक्वेस्ट (सभी डिवाइस से), गेम में दिक्कत, निगेटिव डायमंड्स, आयटम बग, हैकर रिपोर्ट, हैक APK सबमिशन, अकाउंट रिलेटेड दिक्कत, फीडबैक और सुझाव शामिल है।
  • दिक्कत सिलेक्ट करने के बाद मांगी जा रही सभी डिलेट डालकर आपको दिक्कत का प्रूफ भी देना है।
  • अब सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद रिक्वेस्ट पहुंच जाएगी और गरेना की टीम इसकी जांच करेगी। इसके बाद आपको इसकी जानकारी देगी।
  • आप अपनी प्रोफाइल में जाकर डाली हुई रिक्वेस्ट देख सकते हैं।
और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।