Free Fire MAX में BR Rank Climb की एंट्री, मिल रहे तगड़े Reward
Free Fire MAX BR Rank Climb इवेंट को कई शानदार रिवॉर्ड दे रहा है। गेमर्स एक से एक अच्छे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं। इसके लिए गेमर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च नहीं करनी होगी।
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 04, 2025, 01:20 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया इवेंट BR Rank Climb आ गया है। इस इवेंट को नए BR Season 44 के साथ लाया गया है। इसमें गेमर्स को Random Loadout Loot Crate और Armor Crate Play Card जैसे रिवॉर्ड मिल रहे हैं। गेमर्स नए सीजन में डाइव करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। इस इवेंट में गेमर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च नहीं करने होंगे। प्लेयर्स बस आसान से टास्क पूरा करके इन आइटम्स को पा सकते हैं। यहां इवेंट के बारे में डिटेल में बताया गया है।
Free Fire MAX BR Rank Climb
Free Fire MAX BR Rank Climb इवेंट 1 मार्च, 2025 से शुरू हो गया है। यह इवेंट 8 मार्च, 2025 तक चलेगा। इस इवेंट में गेमर्स तीन रिवॉर्ड मिल रहे हैं। तीनों ही रिवॉर्ड के लिए प्लेयर्स को अलग-अलग टास्क पूरे करने होंगे, जो कि किसी भी प्लेयर्स के लिए काफी आसान हैं।
रिवॉर्ड लिस्ट
- Random Loadout Loot Crate
- Armor Crate Play Card
- Pocket Market Play Card
Random Loadout Loot Crate को पाने के लिए गेमर्स को BR Ranked में 10 बार खेलना होगा।
Armor Crate Play Card के लिए क्लेम करने के लिए गेमर्स तो BR Ranked में 20 बार खेलना होगा।
Pocket Market Play Card के लिए गेमर्स को BR Ranked में 35 बार खेलना होगा।
कैसे करें क्लेम?
- Free Fire MAX में प्लेयर्स को रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करना होगा।
- उसके बाद लॉबी में गेमर्स को लेफ्ट साइड में Events का ऑप्शन दिखेगा।
- इवेंट में गेमर्स को Activities सेक्शन में जाना होगा।
- अब आपको लेफ्ट साइड में कई इवेंट्स का ऑप्शन दिखेगा।
- आपको BR Rank Climb पर क्लिक करना होगा।
- फिर आपके सामने इवेंट पेज पर सभी रिवॉर्ड दिखेंगे। आप क्लेम बटन पर क्लिक करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।
इसके अलावा, फ्री फायर मैक्स में और भी कई इवेंट चल रहे हैं, जिनके जरिए गेमर्स एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम रिवॉर्ड के तौर पर पा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।