Free Fire MAX में चल रहा Booyah Pass Ring इवेंट, मिल रहे गजब रिवॉर्ड

Free Fire MAX Booyah Pass Ring Event लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए गेमर्स को बहुत कम डायमंड में बूयाह पास प्रीमियम प्लस पाने का मौका मिल रहा है।

Published By: Mona Dixit | Published: Sep 06, 2024, 12:16 PM (IST)

Free Fire MAX OB46 Update के साथ इस महीने गेम में नया Booyah Pass आ गया है। इसके अलावा, लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में एक Booyah Pass Ring इवेंट भी आ गया है। यह इवेंट प्लेयर्स को कई Booyah Pass Premium Plus पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को बूयाह पास प्रीमियम प्लस खरीदने के लिए आमतौर पर बड़ी संख्या में डायमंड कर्च करने होते हैं। हालांकि, इस Ocean Outlaws Booyah Pass Ring इवेंट के जरिए गेमर्स इसे बहुत कम डायमंड में पा सकते हैं। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम

Free Fire MAX Ocean Outlaws Booyah Pass Ring Event

Free Fire MAX में यह बूयाह पास रिंग इवेंट 1 सितंबर को शुरू हो गया है। इवेंट कल यानी 7 सितंबर को खत्म होने वाला है। प्लेयर्स के पास प्रीमियम प्लस पास पाने के लिए काफी कम समय है। प्लेयर्स को बाकी लक रॉयल की तरह ही इसमें भी स्पिन करने होंगे। स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होगी। और पढें: Free Fire MAX 9th Anniversary: एनिवर्सरी बिगेन्स इवेंट लाइव, फ्री में मिल रहा Gold Vault वाउचर और पैन स्किन

स्पिन की कीमत

  • एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है।
  • 10+1 स्पिन की कीमत 90 डायमंड है।

स्पिन करने पर प्लेयर्स को BP Ring Token मिलेंगे। इन्हें एक्सचेंज करके गेमर्स प्रीमियम पास पा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में एक साथ 1600 Gold मिल रहे बिल्कुल फ्री, क्लेम करने का बढ़िया चांस

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट में शामिल होने के लिए गेमर्स को सबसे पहले गेम ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉबी में लेफ्ट साइड में Luck Royale ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Booyah Pass Ring पर क्लिक करना है.
  • ऐसा करते ही इवेंट पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • आपको यहां स्पिन करना है और प्रीमियम पास हासिल करना है।
  • टोकन कलेक्ट करने के बाद प्लेयर्स राइट साइड में आ रहे एक्सचेंज सेंटर में जाकर टोकन के बदले रिवॉर्ड पा सकते हैं।

गेमर्स के पास बूयाह पास प्रीमियम प्लस पाने का यह अच्छा मौका है। गेमर्स को इसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।