Free Fire MAX Booyah Pass प्रीमियम प्लस पाने का मौका, गेम में आया नया इवेंट

Free Fire MAX में Booyah Pass Premium Plus पाने का अच्छा मौका है। गेमर्स लाइव हुए नए लक रॉयल इवेंट के जरिए इसे स्पिन करके बहुत सस्ते में पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 01, 2024, 08:41 AM (IST)

Free Fire MAX में Booyah Pass Ring इवेंट आ गया है। इस लक रॉयल Ding Ding के जरिए गेमर्स के पास बूयाह पास प्रीमियम पाने का मौका है। लक रॉयल के जरिए गेमर्स को Booyah Pass Premium पाने के लिए गेमर्स को स्पिन करना होगा। इस इवेंट की खास बात यह है कि गेमर्स को आधे दाम में स्पिन करने का मौका मिल रहा है। वे 50 प्रतिशत ऑफ स्पिन करके आइटम पा सकते हैं। आइये, जानें कैसे पाएं Booyah Pass Premium। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Free Fire MAX Booyah Pass Ring Event

Free Fire MAX में Booyah Pass Ring इवेंट Ding Ding अगले 6 दिनों के लिए गेम में लाइव रहेगा। प्लेयर्स को स्पिन करने पर BP Ring Token पाने का मौका मिल रहा है। इन टोकन को एक्सचेंज करके गेमर्स Booyah Premium Plus, Booyah Pass Premium और BP EXP पाने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

स्पिन की कीमत

  • एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड होती है। हालांकि, इस इवेंट में 44 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद प्लेयर्स मात्र 5 डायमंड में एक स्पिन कर सकते हैं।
  • 10+1 स्पिन के सेट की कीमत 50 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद मात्र 45 डायमंड है।

कितने टोकन पर मिलेगा क्या रिवॉर्ड?

गेमर्स को 200 BP Ring Token एक्सचेंज करने पर Booyah Pass Premium Plus मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

प्लेयर्स 90 BP Ring Token एक्सचेंज करके Booyah Pass Premium पा सकते हैं।

कैसे करें एक्सचेंज?

  • प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • उसके बाद लॉबी में लेफ्ट साइड में प्लेयर्स को Luck Royale पर जाना होगा।
  • अब Ding Ding इवेंट पर जाएं। यहां स्पिन करके टोकन कलेक्ट कर लें।
  • इसके बाद इवेंट पेज पर राइट साइड में एक्सचेंज स्टोर होगा।
  • यहां से वे टोकन को एक्सचेंज करके बूयाह पास पा सकते हैं।

गेमर्स के पास बहुत कम डायमंड खर्च करके बूयाह पास पाने का मौका है। बता दें कि बूयाह पास के प्रीमियम प्लस वर्जन में गेमर्स को कई कॉस्मेटिक आइटम पाने का मौका मिलता है। इस कारण गेमर्स को Booyah Pass पाने का यह सुनहरा मौका अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।