Free Fire MAX Booyah Pass February 2024 (Season 14) लाइव, मिल रहे कई धमाल रिवॉर्ड

Free Fire MAX में नया Booyah Pass लाइव हो गया है। इस पास को एक महीने के लिए गेम में लाइव किया गया है। प्लेयर्स इसके जरिए कई फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं। साथ ही, प्रीमियम रिवॉर्ड पाने का भी मौका है।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 06, 2024, 03:01 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में फरवरी Booyah पास आ गया है।
  • पास को दो पेड वर्जन प्रीमियम और प्रीमियम प्लस में लाया गया है।
  • लेवल अपग्रेड करके प्लेयर्स कई धमाल आइटम पा सकते हैं।

Free Fire MAX Booyah Pass February 2024 (Season 14) के साथ लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में कई नए आइटम आ रह हैं। इस नए पास की थीम Range Reverie है और गेमर्स दो प्राइमरी कॉस्ट्यूम Wrathful Dream Bundle और Wrathful Illusion Bundle पा सकते हैं। इनके अलावा भी प्लेयर्स कई आइटम पा सकते हैं। गेम में यह एक महीने के लिए लाइव रहेगा। प्लेयर्स लेवल बढ़ाकर सभी रिवॉर्ड तक पहुंच सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जो प्लेयर्स डायमंड खर्च करके पास अपग्रेड करेंगे, उन्हें प्रीमियम आइटम्स मिलेंगे। आइये, नए बूयाह पास के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX Booyah Pass February 2024 (Season 14)

फ्री फायर मैक्स में नया बूयाह पास 1 फरवरी, 2024 को लाइव हो गया है। यह 29 फरवरी, 2024 तक लाइव रहेगा। इस पास के दो पेड वर्जन आते हैं। इसमें प्रीमियम और प्रीमियम प्लस शामिल हैं। प्रीमियम वर्जन के लिए प्लेयर्स को 399 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, प्रीमियम प्लस की कीमत 899 डायमंड है। अगर आप प्रीमियम या प्रीमियम प्लस नहीं खरीदना चाहते हैं तो कई फ्री रिवॉर्ड भी पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

फ्री रिवॉर्ड की लिस्ट

  • Level 10 पर प्लेयर्स को Parachute – Wrathful Rush
  • Level 20 पर अपग्रेड करने पर Fury Reverie Avatar
  • Level 50 पर Fury Reverie Banner
  • Level 70 तक अपग्रेड करने पर Wrathful Shoes
  • Level 80 पर प्लेयर्स को Loot Box – Wrathful Treasure

प्रीमियम रिवॉर्ड

  • Level 1: Wrathful Dream Bundle
  • Level 10: Character Choice Crate
  • Level 30: Skyboard – Wrathful Punch
  • Level 40: Grenade – Wrathful Storm
  • Level 50: Trogon – Wrathful Storm
  • Level 70: Backpack – Wrathful Holder
  • Level 90: Gloo Wall – Wrathful Resistance
  • Level 100: Wrathful Illusion Bundle + Cube Fragment + 20% Discount Privilege
  • Level 101 onwards: BP S14 Crate

इन लेवल तक पहुंचने के लिए प्लेयर्स को कई अलग-अलग मिशन पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

ऐसे करें पास को अपग्रेड

  • प्लेयर्स को सबसे पहले अपने डिवाइस में Free Fire MAX ओपन करना होगा।
  • इसके बाद लॉबी में लेफ्ट साइड में आ रहे Booyah Pass आइकन पर क्लिक कर दें।
  • ऐसा करते ही आप सीधा बूयाह पास पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • फिर आपको अपग्रेड बटन पर क्लिक करना होगा।
  • आपके सामने दो ऑप्शन आ जाएंगे। उनमें से एक पर क्लिक करना पड़ेगा।
  • यहां आपको पेमेंट करने पर पाल अपग्रेड हो जाएगा। अपग्रेड करने पर प्लेयर्स को रिवॉर्ड मिल जाएगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।