Free Fire Max में Bizon Ring इवेंट, Bizon Metalgreymon Power पाएं बिल्कुल फ्री

Free Fire Max में Bizon Ring इवेंट लइव हो गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को Bizon MetalGreymon Power पाने का मौका मिल रहा है। यहां जानें कैसे।

Published By: Manisha | Published: Nov 20, 2025, 03:06 PM (IST)

Free Fire Max में Bizon Ring इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को गेम में Bizon Metalgreymon Power गन स्किन फ्री पाने का मौका मिल रहा है। सिर्फ गन स्किन ही नहीं बल्कि इस इवेंट में यूनिक बैकपैक और लूट बॉक्स मिल रहा है। फ्री फायर मैक्स अक्सर कई इवेंट्स लाइव होते हैं। इन इवेंट्स में हिस्सा लेकर आपको काफी कुछ पाने का मौका मिलता है। अगर आप भी गेम में यूनिक इन-गेम आइटम्स पाना चाहते हैं, तो गेम में लाइव हुआ नया इवेंट आपके लिए ही है। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire Max में Bizon Ring इवेंट लाइव हो गया है, जो कि पूरे 10 दिन तक गेम में चलने वाला है। इस इवेंट में आपको हिस्सा लेकर Bizon Metalgreymon Power गन स्किन और Loot Box Digitama जैसे आइटम्स फ्री पाने का मौका मिल रहा है। यह इस गेम का एक लक रॉयल इवेंट है, जिसमें मिलने वाले फ्री रिवॉर्ड्स को पाने के लिए आपको स्पिन करना होता है। हर स्पिन में आपको एक आइटम फ्री मिलेगा। हालांकि, हर स्पिन पर अलग रिवॉर्ड मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

Bizon Ring इवेंट Spin की कीमत

Bizon Ring इवेंट में हर स्पिन के लिए आपको अपनी इन-गेम करेंसी Diamonds का इस्तेमाल करना होता है। डायमंड्स को प्लेयर्स असली पैसों से खरीदते हैं। कीमत की बात करें, तो इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 20 डायमंड्स है। वहीं, 5 स्पिन की कीमत 100 डायमंड्स है, जिसे आप 90 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

रिवॉर्ड्स

1. Digivice Backpack

2. Bizon MetalGreymon Power

3. Digitama Loot Box

4. Digimon Token

Bizon Ring इवेंट को कैसे करें एक्सेस?

1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ओपन करें।

2. इसके बाद Store सेक्शन पर क्लिक करें।

3. Store सेक्शन पर क्लिक करके आपको Highlights में Bizon Ring Event का बैनर दिखेगा।

4. इस बैनर पर क्लिक करके आप आज मिलने वाले आइटम्स को एक्सेस कर सकते हैं और इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।