Free Fire Max की 3 बेस्ट Sniper गन स्किन, एक निशाने पर दूर खड़ा दुश्मन होगा ढेर

Free Fire Max में अगर आप दूर खड़े दुश्मन को मार नहीं पा रहे हैं, तो Sniper Gun Skin आपके काम आने वाली हैं। इनके जरिए आप 1 निशाने में दूर खड़े दुश्मन को ढेर कर सकते हैं।

Published By: Manisha
Published: May 14, 2025, 08:53 PM (IST)

Free Fire Max भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में दुश्मन को मार गिराकर आगे बढ़ना और खुद को दुश्मन से बचाए रखना होता है। वैसे तो गेम में दुश्मनों से लड़ने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स मिलते हैं। हालांकि, वेपन्स की बात करें तो प्लेयर्स द्वारा Sniper Guns का काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इन-गेम स्नाइपर गन के जरिए आप कोसो दूर दिख रहे दुश्मन को निशाने पर रखकर एक बारी में ही ढेर कर सकते हैं। गेम में कई तरह की स्नाइपर्स मौजूद होत हैं। अगर आप गेम में अपने लिए बेस्ट स्नाइपर गन ढूंढ नहीं पा रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आज हम आपको फ्री फायर मैक्स गेम में मौजूद 3 तगड़ी स्नाइवर गन स्किन की जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके जरिए बिगनर्स भी गेम में आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

M82B- Dragon Mob

M82B- Dragon Mob को Free Fire Max गेम में 500 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है। यह स्नाइपर गन स्किन देखने में काफी शानदार है। नाम की तरह ही इस गन स्किन में खतरनाक ड्रैगन डिजाइन देखने को मिलता है। फीचर्स की बात करें, तो इस स्नाइपर में प्लेयर्स को शानदार Armor Penetration व Range मिलती है। हालांकि, खामी की बात करें तो इस गन की मूवमेंट स्पीड आपको थोड़ा मायूस कर सकती है। ऑवरऑल यह स्नाइपर आपको शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस प्रोवाइड करेगी। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

M24- Violet Fear

M24- Violet Fear को Free Fire Max भी गेम में 500 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, यह भी एक शानदार लुक वाली स्नाइपर गन स्किन है, जिसमें पर्पल, ब्लू व पिंक कलर कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। फीचर्स पर नजर डालें, तो तो इस स्नाइपर की भी Armor Penetration शानदार है। इसके अलावा, इसमें Magazine भी आपको खुश करेगी। हालांकि, इस स्नाइपर की मूवमेंट स्पीड इसका एक माइनस प्वाइंट हो सकती है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

AWM- Old Fashioned

M24- Violet Fear की कीमत भी गेम में 500 डायमंड्स हैं। इस स्नाइप का डिजाइन भी काफी आकर्षित करने वाला है। इसमें यैलो व ऑरेंज कलर का कॉम्बिनेशन देखा जा सकता है। यह स्नाइपर शानदार Rate of Fire के साथ आती है। हालांकि, इसकी Magazine थोड़ी कम है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।