Free Fire Max की ये सेंसिटिविटी सेटिंग्स बना देंगी हेडशॉट मास्टर, प्रो प्लेयर्स की सीक्रेट ट्रिक से बने चैंपियन
Free Fire Max में हेडशॉट मारना हर प्लेयर का सपना होता है, लेकिन हर कोई इसे नहीं कर पाता। क्या आप भी एक टैप में दुश्मन को खत्म करना चाहते हैं? तो अब वक्त है प्रो प्लेयर्स की सीक्रेट सेंसिटिविटी सेटिंग्स जानने का, जो बना सकती हैं आपको हेडशॉट मास्टर। आइए जानते हैं।
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Jul 11, 2025, 03:47 PM (IST) | Edited: Jul 11, 2025, 03:49 PM (IST)
Garena Free Fire आज के समय में सबसे फेमस बैटल रॉयल मोबाइल गेम्स में से एक है। इसमें जीतने के लिए केवल फायरिंग ही नहीं, बल्कि एक्यूरेट हेडशॉट भी बेहद जरूरी है। प्रो प्लेयर्स जो आसानी से एक ही टैप में हेडशॉट मारते हैं, उनका सीक्रेट होता है परफेक्ट सेंसिटिविटी सेटिंग्स। अगर आप भी गेम में अपने एनिमी को एक ही गोली में खत्म करना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए बेहद जरूरी है। सही सेंसिटिविटी से न सिर्फ आपकी एमिंग बेहतर होगी, बल्कि गेमप्ले भी स्मूद हो जाएगा।
कौन-सी सेंसिटिविटी सेटिंग्स देंगी बेस्ट हेडशॉट रिजल्ट
सेंसिटिविटी सेटिंग्स का काम होता है स्क्रीन पर आपकी फिंगर मूवमेंट के हिसाब से एम को कंट्रोल करना। नीचे दी गई सेटिंग्स से आप One-Tap Headshot को आसानी से अंजाम दे सकते हैं...
- General: 80 से 100 – ये आपकी कैमरा मूवमेंट को कंट्रोल करता है जिससे रिएक्शन फास्ट होता है।
- Red Dot: 50 से 75 – पास की दूरी की फाइट्स में सटीक निशाना लगाने में मदद करता है।
- 2x Scope: 75 से 90 – मिड रेंज शूटिंग के लिए बेस्ट।
- 4x Scope: 65 से 80 – लॉन्ग रेंज और ज्यादा जूम वाली फाइट्स में काम आता है।
- Sniper Scope: 10 से 30 – सटीक स्नाइपिंग के लिए कम सेंसिटिविटी जरूरी है।
- Free Look: 50 से 75 – चारों ओर नजर घुमाने के लिए मददगार।
कैसे करें इन सेटिंग्स को अपने गेम में अप्लाई और टेस्ट
सबसे पहले ऊपर बताई गई सेंसिटिविटी सेटिंग्स को अपने गेम में सेट करें। इसके बाद Training Ground में जाकर इनका टेस्ट करें। कोशिश करें कि फायर बटन को हल्का ऊपर की तरफ स्लाइड करते हुए हेडशॉट मारें। अगर आपको मूवमेंट तेज या धीमा लगे, तो थोड़ा-थोड़ा करके सेंसिटिविटी को ऊपर-नीचे करें। ध्यान रखें कि सेटिंग्स बहुत ज्यादा हाई या बहुत लो न हों, ताकि एमिंग में स्थिरता बनी रहे।
One-Tap Headshot में माहिर बनने के खास टिप्स
One-Tap Headshot करने के लिए सिर्फ सेटिंग्स काफी नहीं हैं, कुछ जरूरी तकनीकें भी सीखनी होंगी। Drag Shot तकनीक में आपको फायर बटन को ऊपर की ओर हल्का स्वाइप करना होता है। साथ ही Crosshair को हमेशा दुश्मन के सिर की ऊंचाई पर रखें। इससे आपके हेडशॉट मारने की संभावना काफी बढ़ जाती है। हर डिवाइस की टच स्क्रीन अलग होती है, इसलिए अपनी डिवाइस के हिसाब से सेटिंग्स को एडजस्ट करना बहुत जरूरी है। सबसे जरूरी है प्रैक्टिस। रोजाना प्रैक्टिस करें और देखेंगे कि आपकी हेडशॉट स्किल्स दिन-ब-दिन बेहतर होती जाएंगी।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।