Free Fire MAX में जीतना है फैक्ट्री चैलेंज? यूज करें ये Pets

Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए प्लेयर्स को एक सही स्ट्रेटजी के साथ-साथ पावरफुल कैरेक्टर का भी यूज करना चाहिए।

Published By: Mona Dixit | Published: Dec 29, 2023, 03:17 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज के लिए पारफुल पेट्स का यूज करें।
  • पेट्स को इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।
  • पेट्स खरीदने के लिए डायमंड खर्च करने पड़ते हैं।

Free Fire MAX में फैक्ट्री चैलेंज जीतना आसान बात नहीं है। इस चैलेंज को जीतने के लिए प्लेयर्स के पास दमदार कैरेक्टर के साथ-साथ पावरफुल पेट्स का होना भी बहुत जरूरी है। इन-गेम स्टोर से प्लेयर्स 25 से भी ज्यादा पेट्स खरीद सकते हैं। ये सभी पेट्स एक अनोखी पावर के साथ आते हैं। हालांकि, अलग-अलग गेमप्ले और स्थिति के आधार पर पेट का चयन करना चाहिए। अगर आप फैक्ट्री चैलेंज जीतना चाहते हैं तो एक ऐसा पेट सिलेक्ट करें, जिसकी पावर आपके काम आ सके। आज हम यहां फैक्ट्री चैलेंज जीतने में मदद करने के लिए 3 जबरदस्त पेट्स बताने वाले हैं। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

फ्री फायर मैक्स में फैक्ट्री चैलेंज के लिए बेस्ट पेट्स

Rockie

फ्री फायर मैक्स में कई पेट्स मिलते हैं। प्लेयर्स Rockie को काफी पसंद करते हैं। यह पेट फैक्ट्री चैसेंज के लिए काफी अच्छा है। इसे गेम के खतरनाक पेट्स में से एक माना जाता है। इसकी पावर का नाम Stay Chill है। यह कैरेक्टर के कूलडाउन टाइम को कम करता है। अगर आप फैक्ट्री चैलेंज जीतना चाहते हैं को Rockie पेट का यूज जरूर करें। यह कैरेक्टर के कूलडाउन टाइम को 15 प्रतिशत तक कम करता है। इससे जीतने में काफी मदद मिलती है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Detective Panda

Detective Panda गेम के लोकप्रिय पेट्स में से एक है। फैक्ट्री चैलेंज जीतने के लिए यह पेट भी काफी अच्छा है। इसकी स्किल का नाम Panda's Blessings है। इसकी मदद से पेट हीलिंग होती है। इसका यूज करने पर हर दुश्मन को मारते ही आपको 10 HP मिलेगी। फैक्ट्री चैलेंज में इससे काफई डैमेज होता है। इस कारण प्लेयर्स को इसका यूज जरूर करना चाहिए। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Dr. Beanie

इस लिस्ट में Free Fire MAX आखिरी नाम Dr. Beanie का है। इसका यूज करके आसानी से फैक्ट्री चैलेंज जीता जा सकता है। इस पेट के साथ Dashy Duckwalk नाम की पावर है। इसकी मदद से प्लेयर्स की मूवमेंट स्पीड को 60 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है। इसे इन-गेम करेंसी से खरीदा जा सकता है।

ये तीनों ही पेट्स प्लेयर्स द्नारा काफी पसंद किया जा सकता है। इन्हें खरीदने के लिए प्लेयर्स को डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करनी होती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।