Free Fire MAX के ये Pet हैं मजेदार, परफॉर्मेंस हो जाएगी धमाकेदार

Free fire MAX में ऐसे कई Pets मिलते हैं, जो प्लेयर्स को उनकी परफॉर्मेंस सुधारने में मदद करते हैं। गेमर्स आसानी से इनकी मदद से अपनी रैंक को पुश कर सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 25, 2024, 07:54 PM (IST)

Free Fire MAX में कई धमाकेदार Pets मिलते हैं। हर पेट अलग-अलग पावर के साथ आते हैं। इन Pet के साथ गेमर्स आसानी से जीत हासिल कर सकते हैं। साथ ही, उनके परफॉर्मेंस में सुधार भी होता है। हालांकि, सभी pet ऐसी पावर के साथ नहीं आते हैं, जो प्लेयर्स के परफॉर्मेंस में सुधार करें। इस कारण गेमर्स को बहुत सोच-समझकर इन्हें सिलेक्ट करना चाहिए। आज हम ऐसे पेट्स के बारे में बताने वाले हैं, जो प्लेयर की परफॉर्मेंस को सुधारते हैं। आइये, जानें। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire MAX Best Pet for best performance

Mr. Waggor

फ्री फायर मैक्स में Mr. Waggor पेट काफी पुराना है। इसे प्लेयर के बीच काफी पसंद किया जाता है। इस पेट की मदद से आप हर 120 सेकेंड्स में 1 ग्लू वॉल पा सकते हैं। हालांकि, अगर आपके पास पहले से ग्लू वॉल है तो आपको नहीं मिलेगी। ग्लू वॉल फाइट के दौरान खुद को बचाने के काम आती है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

Detective Panda

Detective Panda के पास Panda's Blessings नाम की पावर होती है। यह भी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का काफी पुराना पेट है। इस पेट का यूज करने पर गेमर को हर एक किल पर 4 HP मिलते हैं। अग्रेसिव प्लेयर्स के लिए हेल्थ बढ़ाने का यह सबसे अच्छा ऑप्शन है। इससे आपकी परफॉर्मेंस बेहतर करने में भी मदद मिलेगी। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Ottero

Ottero फ्री फायर मैक्स का अच्छा और मजेदार Pet है। इसका यूज करके पर जब आप हेल्थ किट या ट्रीटमेंट का यूज करते हैं तो आपको EP बढ़ाने में भी काफी फायदा होगा। इस EP की मदद से 35 प्रतिशत तक HP रिकवर भी हो सकते हैं।

Rockie

फ्री फायर मैक्स में Rockei पेट के पास Stay Chill की पावर है। इसकी मदद से किसी भी एक्टिव कैरेक्टर के कूलडाउन में 6 प्रतिशत तक गिरावट हो जाती है। इससे आपकी परफॉर्मेंस में बहुत बदलाव देखने को मिलेगा। गेमर्स को इनका यूज जरूर करना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।