Free Fire MAX की जबरदस्त गन्स, प्रो प्लेयर्स करते हैं यूज

Free Fire MAX में प्रो प्लेयर्स कुछ गन्स का यूज ज्यादा करते हैं। प्रो प्लेयर्स के बीच Scar जैसी गन्स काफी लोकप्रिय हैं। इनकी मदद से दुश्मनों का आसानी से खात्मा कर देते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Apr 25, 2024, 06:03 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में प्रो प्लेयर्स कुछ गन्स का यूज ज्यादा करते हैं। प्रो प्लेयर्स के बीच Scar जैसी गन्स काफी लोकप्रिय हैं। इनकी मदद से दुश्मनों का आसानी से खात्मा कर देते हैं।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई गन्स का ऑप्शन मिलता है। गन गेमर्स की जीतने में भी मदद करते हैं। साथ ही, उनके गेम को मजेदार भी बनाते हैं। नए प्लेयर्स को कई बातों को ध्यान में रखकर गन सिलेक्ट करनी चाहिए। आज हम ऐसी गन्स की बात करने वाले हैं, जो प्रो प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं और वे उनका ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। आइये, प्रो प्लेयर्स द्नारा ज्यादातर इस्तेमाल की जाने वाली गन्स की लिस्ट जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX में प्रो प्लेयर्स की बेस्ट गन

Woodpecker

प्रो प्लेयर्स द्नारा पसंद की जाने वाली गन की लिस्ट में सबसे पहला नाम Woodpecker का आता है। मिड और लॉन्ग दोनों रेंज की फाइट के लिए यह गन प्रो प्लेयर्स के बीच काफी लोकप्रिय है। इसका आर्मर पेनिट्रेशन भी काफी अच्छा है और बेहतरीन एक्यूरेसी के चलते इससे सटीक शॉट लगाने में मदद मिलती है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Scar

Free Fire MAX में Scar भी प्रो प्लेयर्स की पसंदीदा गन में से एक है। इसका यूज ज्यादातर मिड रेंज फाइट के लिए किया जाता है। हालांकि, रिकॉईल के मामले में बेहतर नहीं है। इस दन का डैमेज, रेंज, मूवमेंट स्पीड और अन्य कई मामलों में जबरदस्त है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

MAG-7

फ्री फायर मैक्स प्रो प्लेयर्स के लिए MAG-7 भी काफी उपयोगी होती है। मिड और लॉन्ग रेंड फाइट में स गन की मदद से किल्स पा सकते हैं। इस गन का रेट ऑफ फायर काफी अच्छा है। मैग्जीन साइज के मामले में भी यह अच्छा ऑप्शन है। इसका 1v4 फाइट में काफी यूज होता है।

M1187

यह गन 100 का डैमेज देती है। यही कारण है कि इसे प्रो प्लेयर काफी पसंद करते हैं। दुश्मन के पास होने पर इसका गन का यूज करके एक शॉट में ही आप उसका खात्मा कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इसका मैग्जीन साइज छोटा है। इसमें केवल दो बुलेट आती हैं। इस कारण सोच समझक कर शूट करें।

M82B

स्नाइपर राइफल की लिस्ट में M82B प्रो प्लेयर्स की पंसदीदा गन है। लॉन्ग रेंड फाइट में आप इसका यूज करके अपने दुश्मनों का खात्मा कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि गन का यूज करके ग्लू वॉल के आर-पार भी फायर की जा सकती है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।