Free Fire MAX में 1vs4 फाइट जीतने के लिए यूज करें ये गन, हैं बहुत दमदार

Free Fire MAX में प्लेयर्स को जीतने के लिए अच्छी गन का यूज करना चाहिए। 1vs4 फाइट में जीत के लिए सही गन का होना बहुत जरूरी है। इसके बिना गेम जीतना बहुत मुश्किल है।

Published By: Mona Dixit
Published: Apr 30, 2024, 05:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में प्लेयर्स को जीतने के लिए अच्छी गन का यूज करना चाहिए। 1vs4 फाइट में जीत के लिए सही गन का होना बहुत जरूरी है। इसके बिना गेम जीतना बहुत मुश्किल है।

Free Fire MAX में प्लेयर्स को जीतने के लिए कई बातों का खास ध्यान रखना होगा। प्लेयर्स को हर तरह की फाइट जीतने के लिए अलग-अलग स्ट्रेटजी अपनानी होती है। कई बार 1vs4 की फाइट में जीतना गेमर्स के लिए बहुत मुश्किल का काम आ जाता है। इस तरह की फाइट के लिए अच्छी गन की भी जरूरत होती है। अगर आपको भी 1vs4 की फाइट जीतनी है और इसके लिए सही गन्स नहीं पता हैं तो परेशान न हों। यहां आपको आज हम इस फाइट के लिए बेस्ट गन बताने वाले हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire MAX 1vs4 के लिए बेस्ट गन्स

Groza

फ्री फायर मैक्स में बेस्ट असॉल्ट राइफल की लिस्ट में Groza का नाम आता है। हर रेंज की फाइट भी प्लेयर्स इस गन का यूज करते हैं। इस गन को गेमर्स एयरड्रॉप से हासिल कर सकते हैं। इसकी मदद से आप दुश्मनों को एक बार में खत्म कर सकते हैं। डैमेज और रीलोड स्पीड के मामले में यह बहुत अच्छा ऑप्शन है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

M82B

गेम की दमदार स्नाइपर की लिस्ट में M82B का नाम भी शामिल है। दुश्मन के दूर होने पर यह गन कमाल करती है। ह गन आपके ऊपर हमला करने वाले दुश्मनों से आपको बचा सकती है। पूरी स्क्वाड को इसकी मदद से खत्म किया जा सकता है। क्लोज रेंज में स्नाइपर का यूज करने वाले इसका अधिक फायदा उठा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

MAG-7

Free Fire MAX में इस गन को 1vs4 के लिए काफी पसंद किया जाता है। पावरफुल गन का यूज करके आप एक शॉट में विरोधियों का खात्मा कर सकते हैं। प्लेयर्स के बीच इसे काफी पसंद किया जाता है।

M249

दमदार मैग्जीन वाली यह गन आपको लंबे समय तक सर्वाइव करने में मदद करती है। इस गन की मैग्जीन में 100 बुलेट्स आती हैं। इस गन को आपको रीलोड नहीं करना पड़ेगा। इसके जरिए प्लेयर्स 1vs4 की फाइट भी जीत सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।