Free Fire MAX के सस्ते और पावरफुल कैरेक्टर, नहीं खर्च होंगे अधिक डायमंड

Free Fire MAX में कई कैरेक्टर मिलते हैं, जो अलग-अलग एबिलिटी के साथ आते हैं। इन्हें इन-गेम करेंसी यानी डायमंड से खरीदा जा सकता है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 24, 2023, 12:20 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में कम डायमंड में भी अच्छे कैरेक्टर खरीद सकते हैं।
  • लेवल अप होने पर कई कैरेक्टर कभी-कभी फ्री भी मिलते हैं।
  • किसी भी कैरेक्टर को इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।

Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स इन-गेम करेंसी यानी डायमंड खर्च करने से पहले कई बार सोचते हैं। डायमंड असली के पैसों से खरीदे जाते हैं। यही कारण है हर प्लेयर के पास पर्याप्त डायमंड नहीं होते हैं और वे इन्हें कहीं भी खर्च करने से पहले कई बार सोचते हैं। गेम में मिलने वाले कॉस्मेटिक आइटम जैसे पेट्स, वेपन, गन स्किन्स और कैरेक्टर फाइट जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं। प्लेयर्स हमेशा ऐसे कैरेक्टर की तलाश में रहते हैं, जो गेम में उनकी मदद करें और सस्ते भी हों ताकि उन्हें अधिक डायमंड खर्च न करने पड़ें।

कई प्लेयर्स को लगता है कि अच्छे कैरेक्टर खरीदने के लिए अधिक डायमंड की जरूरत होती है। हालांकि, ऐसा नहीं है। कई सस्ते कैरेक्टर भी दमदार स्किल के साथ आते हैं, जो जीतने में मदद करते हैं। आज हम गरेना फ्री फायर मैक्स के ऐसे कैरेक्टर बताने वाले हैं, जो सस्ते होने के साथ-साथ पावरफुल भी हैं। आइये, इनके बारे में जानते हैं।

Free Fire MAX के सस्ते और पावरफुल कैरेक्टर

Kelly

प्लेयर्स के बीच Kelly काफी लोकप्रिय है। यह लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के पुराने कैरेक्टर्स में से एक है। कम डायमंड खर्च कर इसे खरीदना भी एक बेहतरीन ऑप्शन है। फिलहाल इसे लेवल बढ़ाने पर फ्री में पाया जा सकता है। एग्रेसिव प्लेयर्स इसका अधिक यूज करते हैं।

Nikita

Free Fire MAX के दमदार कैरेक्टर की लिस्ट में Nikita का नाम भी शामिल है। इसके पास Firearm Expert नाम की पावर होती है। इसकी मदद से रीलोड स्पीड 20 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। इस कैरेक्टर के साथ आखिरी 15 बुलेट्स में 30 प्रतिशत ज्यादा डैमेज होता है। ऐसे में प्लेयर्स को जीतने में काफी मदद मिलेगी। इसकी कीमत 499 डायमंड है।

Hayoto

अगर आप ऐसे कैरेक्टर खरीदना चाहते हैं, जिसमें अधिक डायमंड खर्च न हों और वह पावरफुल भी हो तो Hayoto भी अच्छा ऑप्शन है। इसकी एबिलिटी का नाम Bushido है। इसका यूज करने पर HP कम होने परआर्मर पेनिट्रेशन ज्यादा हो जाता है। कैरेक्टर को 499 डायमंड या 8000 गोल्ड में खरीद सकते हैं।

ये कैरेक्टर खरीदने पर प्लेयर्स को पछतावा नहीं होगा। गेम जीतने में भी मदद मिलेगी और अधिक डायमंड भी खर्च नहीं होंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।