Free Fire MAX के 5 बेस्ट इमोट, खरीदने पर नहीं होगा पछतावा
Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई इमोट मिलते हैं। इन्हें डायमंड खर्च करके इन्हें गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है। हालांकि, ऐसा करने से पहले प्लेयर्स को गेम को दमदार इमोट के बारे में जरूर पता होना चाहिए।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 20, 2023, 02:22 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire MAX में कई इमोट मिलते हैं।
- इमोट को इन-गेम स्टोर से खरीदा जा सकता है।
- इन्हें इवेंट और रिडीम कोड से भी पा सकते हैं।
Free Fire MAX में कई कॉस्मेटिक आइटम मिलते हैं। कैरेक्टर, पेट्स और इमोट जैसे कई आइटम गेम जीतने में प्लेयर्स की मदद करते हैं। इन-गेम स्टोर से इन्हें खरीदा जा सकता है। इसके अलावा, फ्री फायर मैक्स में आने वाले इवेंट में से भी रिवॉर्ड के तौर पर इमोट पा सकते हैं। रिडीम कोड में भी रिवॉर्ड के तौर पर कई बार इमोट मिल जाते हैं। आज हम यहां गेम के पांच बेस्ट इमोट बताने वाले हैं, जिन्हें अक्टूबर, 2023 में डायमंड खर्च कर खरीदना चाहिए।
Free Fire MAX 5 Best Emotes
One-finger Pushup emote
वन-फिंगर पुशअप इमोट फ्री फायर मैक्स में एक और अच्छा इमोट है। यह इन-गेम स्टोर से पा सकते हैं। इसका यूज करने पर आपका कैरेक्टर दाहिने हाथ की उंगली से पुशअप करने लगेगा।
Booyah emote
बूयाह इमोट को भी डायमंड से खरीदना प्लेयर के लिए फायदे का सौदा बन सकता है। इसमें एक अनोखा एनिमेटेड इफेक्ट मिलता है, जो 'बूयाह!' दिखाता है। जब आप खुशी में अपनी मुट्ठी उठाते हैं तो यह आपके कैरेक्टर के ऊपर होता है। यह सबसे आकर्षक इमोट में से एक है।
Moon Flip emote
मून फ्लिप फ्री फायर मैक्स के सबसे आकर्षक इमोट्स में से एक है। इसका यूज करने पर कैरेक्टर कुशलतापूर्वक फ्लिप करता है। यह कई एग्रेसिव प्लेयर्स द्वारा सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले इमोट में से एक है। इसका यूज दोस्तों के साथ लॉबी में अपने ऊर्जावान इन-गेम व्यक्तित्व को दिखाने के लिए किया जा सकता है।
Weight Training emote
वेट ट्रेनिंग कई एग्रेसिव लोगों के बीच सबसे अधिक मांग वाले इमोट में से एक है। इसका यूज करने पर आपका कैरेक्टर एक जलती हुई जिम बार के साथ वेट ट्रेनिंग प्रैक्टिस करेगा। आप इस इमोट को इन-गेम स्टोर के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Mind it emote
द माइंड इट इमोट Free Fire MAX में आने वाले सबसे बेहतरीन कॉस्मेटिक आइटम में से एक है। अगर आपको अपनी टीम का सबसे अच्छा सदस्य बनना है तो इस इमोट का यूज करें। यह आपके कैरेक्टर को एक ऐसे स्टाइल का धूप का चश्मा पहनता है, जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।