Free Fire MAX में मिलेगी प्रो प्लेयर की तरह धमाकेदार जीत, यूज करें ये 3 बेस्ट गन

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई धमाकेदार गन्स मिलती हैं। गेमर्स प्रो प्लेयर्स की लोकप्रिय गन्स का यूज करके आसानी से अपनी रैंक बढ़ा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 21, 2024, 12:04 PM (IST)

Free Fire MAX में प्लेयर्स को कई धमाकेदार गन मिलती हैं। प्लेयर्स को अपनी जरूरत के अनुसार, गन सिलेक्ट करनी चाहिए, क्योंकि हर गन अलग पावर के साथ आती है। प्लेयर्स को गेम जीतने के लिए एक सही स्ट्रेटजी के साथ-साथ अच्छे वेपन की भी जरूरत होती है। प्रो प्लेयर की तरह खेलने और रैंक पुश करने के लिए गेमर्स के पास सही गन्स का होना जरूरी है। आज हम इस आर्टिकल में ऐसी गन्स बताने वाले हैं, जो प्लेयर्स को प्रो प्लेयर की तरह जीत दिलाएंगी। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX Best Gun to become pro player

M1187

Free Fire MAX की बेस्ट गन की लिस्ट में M1187 का नाम भी शामिल है। प्लेयर्स इस गन का यूज करके प्रो प्लेयर की तरह जीत हासिल कर सकते हैं। इसकी रेंज 14, मूवमेंट स्पीड 78, रेट ऑफ फायर 40, रीलोड स्पीड 55 और आर्मर पेनिट्रेशन 28 है। जबरदस्त एक्सपीरियंस वाले प्रो प्लेयर इस गन का काफी यूज करते हैं। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Woodpecker

फ्री फायर मैक्स की यह गन 85 का डैमेज देती है। साथ ही, इस गन का रेट ऑफ फायर 39, रेंज 63, रीलोड स्पीड 48, मैग्जीन 12, एक्यूरेसी 69, मूवमेंट स्पीड 62 और आर्मर पेनिट्रेशन 75 है। प्रो प्लेयर्स इस गम का काफी यूज करते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

M82B

इस लिस्ट में फ्री फायर मैक्स लोकप्रिय बैटल रॉयल की एक और गन M82B का नाम भी आता है। प्रो प्लेयर्स की लोकप्रिय गन्स में से एक M82B गन 90 का डैमेज देती है। इस गन का रेट ऑफ फायर 27, रेंज 41, मैग्जीन 8, एक्यूरेसी 90, मूवमेंट स्पीड 55 और आर्मर पेनिट्रेशन 67 है। इस स्किल के कारण यह गन प्रो प्लेयर के लिए काफी उपयोगी है।

अगर आप भी फ्री फायर मैक्स में प्रो प्लेयर की तरह खेलने चाहते हैं और अपनी रैंक को जल्द और आसानी से बढ़ाना चाहते हैं तो आप ऊपर बताई गई गन्स का यूज कर सकते हैं। ये सभी गन्स कुछ ही शॉट में दुश्मनों का खात्मा करेगी। साथ ही, आपकी रेंक भी बढ़ाएगी।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।