Free Fire MAX में स्किन, लूट क्रेट और बहुत कुछ पाने का मौका, जानें कैसे

Free Fire MAX में प्लेयर्स को इस समय वेपनगन स्किन, लूट क्रेट और लूट बॉक्स पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, गेमर्स रूम कार्ड आदि पा सकते हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: May 28, 2024, 11:18 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में प्लेयर्स को इस समय वेपनगन स्किन, लूट क्रेट और लूट बॉक्स पाने का मौका मिल रहा है। इसके अलावा, गेमर्स रूम कार्ड आदि पा सकते हैं।

Free Fire MAX में एक नया इवेंट आया है। यह प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका दे रहा है। इसके जरिए गेमर्स AUG- Mars Landcrusher, Vector- Revenge Dragontail, Vector- Cobble Dragontail और AUG-Cyber Bounty Hunter जैसे आइटम मिल रहे हैं। इसके अलावा, गेमर्स नेम चैंज कार्ड और रूम कार्ड जैसे आइटम भी पा सकते हैं। इसमें प्लेयर्स को Universal Ring Token भी मिल रहे हैं। यह नया इवेंट लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में लक रॉयल के तहत आया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को इसमें स्पिन करके रिवॉर्ड पाना होगा। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Free Fire MAX AUG X Vector Ring

Free Fire MAX AUG X Vector Ring इवेंट गेम में शुरू हो गया है यह अगले 13 दिन तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को बाकी लक रॉयल की तरह स्पिन करना होगा। हर स्पिन पर गेमर्स को रेंडम प्राइज मिलेगा। इसमें गेमर्स गन स्किन के अलावा टोकन भी पाएंगे। टोकन को एक्सचेंज स्टोर में जाकर एक्सचेंज किया जा सकता है। टोकन एक्सचेंज करके गेमर्स अपने पसंद का आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

गेमर्स को इन इवेंट में स्पिन करना होगा। स्पिन के लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्ड करनी होगी। हालांकि, यह इन-गेम स्टोर में खर्च होने वाले डायमंड की संख्या में बहुत कम है। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

रिवॉर्ड की लिस्ट

  • AUG- Mars Landcrusher
  • Vector- Revenge Dragontail
  • Vector- Cobble Dragontail
  • AUG-Cyber Bounty Hunter
  • AUG-Vector Oceanbust
  • AUG- Nebula Skyda
  • AUG-Aqua Firetaming
  • Vector- jubilee Dragontail
  • Vector- Royale Dragontail
  • Room Card
  • Name Change Card
  • Cube Fragment
  • Heads Weapon Loot Crate
  • Armor Crate
  • Supply Crate
  • Leg Pockets
  • Bounty Token
  • Airdrop Aid
  • Secret Clue
  • Universal Ring Token

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि स्पिन करने पर प्लेयर्स को टोकन मिलेंगे। इन टोकन को एक्सचेंज करके वे ऊपर बताए गए रिवॉर्ड लिस्ट गए आइटम पा सकते हैं।

इवेंट तक पहुंचने का तरीका

  • सबसे पहले Free Fire MAX ओपन करें।
  • इसके बाद लेफ्ट साइड में आ रहे इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको यहां AUG X Vector Ring का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको स्पिन करने होंगे। स्पिन के लिए डायमंड खर्च करने होंगे।
  • इवेंट पेज पर राइट साइड में आ रहे एक्सचेंज स्टोर में जाकर गेमर्स टोकन एकस्चेंज कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।