Free Fire MAX में आया A Splash of Damage, बिना Diamonds पाएं Parachute - Trpoical Squad जैसे Reward

Free Fire MAX A Splash of Damage इवेंट प्लेयर्स को रिवॉर्ड के तौर पर Parachute - Trpoical Squad के साथ-साथ कई धमाल आइटम पाने का मौका दे रहा है। गेमर्स को ये आइटम पाने के लिए डायमंड की जरूरत नहीं होगी।

Published By: Mona Dixit | Published: Feb 27, 2025, 11:59 AM (IST)

Free Fire MAX A Splash of Damage इवेंट आया है। इस इवेंट गेमर्स बिना डायमंड के ही Gold Coins और Parachute आदि आइटम पा सकते हैं। Free Fire MAX OB48 Update लाइव हो गया है। अपडेट के साथ ही गेम में यह इवेंट लाया गया है। अगर प्लेयर्स बिना डायमंड यानी इन-गेम करेंस खर्च किए काफी कुछ पाना चाहते हैं तो यह अच्छा तरीका है। प्लेयर्स कुछ बस कुछ आसान से टास्क करने होंगे और वे विभिन्न रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आधे दाम में मिल रहा Mr. Bone बंडल, क्लेम करने का सुनहरा चांस

Free Fire MAX A Splash of Damage

Free Fire MAX A Splash of Damage इवेंट 26 फरवरी, 2025 से 2 मार्च, 2025 तक चलेगा। प्लेयर्स के पास टास्क पूरा करके रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। गेमर्स को इस इवेंट में 1000 Gold Coins, My Zone और Parachute - Trpoical Squad जैसे आइटम रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। गेमर्स को हर एक आइटम पाने के लिए अलग टास्क पूरा करना होगा। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक

किस रिवॉर्ड के लिए करना होगा क्या टास्क?

  • BR/CS में 10,000 डैमेज से डील करके गेमर्स 1000 Gold Coins रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर सकते हैं।
  • BR/CS में 20 हजार डैमेज से डील करने वाले प्लेयर्स को रिवॉर्ड में My Zone दिया जा रहा है।
  • BR/CS में 30 हजार डैमेज से डील करके गेमर्स Parachute - Trpoical Squad रिवॉर्ड में पा सकते हैं।

रिवॉर्ड के लिए क्लेम करने का तरीका (How to Claim for Reward in Free Fire MAX?)

  • गेमर्स को सबसे पहले ऊपर बताए गए टास्क पूरे करने होंगे।
  • टास्क पूरे करने के बाद प्लेयर्स को गेम यानी फ्री फायर मैक्स की लॉबी में आना होगा।
  • यहां पर लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन मिलेंगे। आपको Events के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • फिर गेमर्स को Holi 2025 सेक्शन में जाना होगा।
  • यहां पर भी लेफ्ट साइड में कई ऑप्शन दिखेंगे।
  • आपको A Splash of Damage पर क्लिक करना है।
  • फिर गेमर्स के इवेंट पेज पर पहुंत जाएंगे।
  • अब आपको राइट साइड में सभी रिवॉर्ड दिखेंगे। आप जिसके लिए क्लेम करना चाहते हैं,
  • उसके सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करें।
और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।