Free Fire MAX के 5 नए इमोट्स, स्टाइल में मनाएं जीत की खुशी

Free Fire MAX गेम में प्लेयर्स अपने कैरेक्टर को अनोखा अंदाज देने के लिए इमोट्स का इस्तेमाल करते हैं। यहां देखें फ्री फायर मैक्स के 5 नए इमोट्स की लिस्ट।

Published By: Manisha | Published: Jul 17, 2024, 06:33 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX के 5 नए इमोट्स
  • गेम में आपके कैरेक्टर को मिलेगा अनोखा स्टाइल
  • जीत की खुशी मनाने में काम आएंगे ये इमोट्स

Free Fire MAX भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में दुश्मन को मार गिराने के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स मिलते हैं, जिसमें वेपन्स, पेट्स, ग्रेनेड्स व ग्लू वॉल स्किन आदि शामिल है। इन सब के साथ गेम में अपने कैरेक्टर को अनोखा स्टाइल देने के लिए इमोट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इमोट्स के जरिए आप न केवल अपने दुश्मनों को डरा सकते हैं, धमका सकते हैं बल्कि अनोखे स्टाइल में अपनी जीत का जश्न भी मना सकते हैं। यहां देखें फ्री फायर मैक्स के 5 नए और अनोखे इमोट्स की लिस्ट। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम

Graffiti Cameraman

Free Fire MAX में Graffiti Cameraman नया इमोट है, जिसे आप 599 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। जैसे कि नाम से समझ आता है कि यह इमोट एक कैमरामैन की तरह हाथ में कैमरा लिए दिखाई देगा। इस इमोट का इस्तेमाल आप दुश्मन को मार गिराने के बाद कर सकते हैं। यह अंदाज आपके दुश्मनों को चिढ़ाने व उकसाने का काम करता है। और पढें: Free Fire MAX में बनना है Headshot King, मैच खेलते वक्त अपनाएं ये Pro Tips

BOOYAH Spark

BOOYAH Spark इमोट को हाल ही में फ्री फायर गेम में एड किया गया है। इस इमोट में आपको दो बगल में लगी मशाल मिलती है, जिनसे आपका कैरेक्टर आग लेकर BOOYAH लिखते हुए दिखाई देता है। इस इमोट को आप 599 डायमंड्स के जरिए खरीद सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका

Came and Dance

Came and Dance भी एक स्टाइलिश इमोट है, जिसे आप 199 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। इस इमोट के जरिए आपका कैरेक्टर अनोखे अंदाज में मूव्स करता दिखाई देगा।

Intense Stare

Intense Stare इमोट का इस्तेमाल गेम में अपने दुश्मनों को डराने व धमकाने के लिए किया जाता है। इस इमोट को आप 199 डायमंड्स में खरीद सकते हैं। इस इमोट के जरिए आपका कैरेक्टर दुश्मन को खतरनाक लुक देता दिखता है।

Kemusan

Kemusan भी फ्री फायर मैक्स का स्वैग से भरा इमोट है। इस इमोट को आप 199 डायमंड्स में गेम में खरीद सकते हैं। इस इमोट के साथ आपका कैरेक्टर गेम में स्वैग से भरे अंदाज में एक्शन करके दिखाता है। इसका इस्तेमाल आप गेम में अपनी जीत की खुशी जताने के लिए कर सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।