Free Fire Max की 3 नई ग्रेनेड स्किन, आम-से धमाके को बना देंगे खतरनाक

Free Fire Max में नए ग्रेनेड स्किन की एंट्री हो चुकी है। अगर आप पुराने ग्रेनेड के धमाकों से बोर हो चुके हैं, तो इन ग्रेनेड स्किन के साथ धमाकों को बनाएं पहले से ज्यादा खतरनाक।

Published By: Manisha | Published: Apr 21, 2025, 05:48 PM (IST)

Free Fire Max 3 New Best Grenade Skin: फ्री फायर मैक्स भारत का पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। यदि आप PubG या फिर BGMI जैसे गेम खेलना पसंद करते हैं, तो यह स्टोर आपके लिए ही है। इस स्टोर में मैच के लिए कई तरह के इन-गेम आइटम्स मिलते हैं। वेपन्स में ग्रेनेड काफी पसंद किया जाने वाला इन-गेम आइटम है। ग्रेनेड को जैसे ही आप अपने दुश्मन की ओर फेंकते है, वैसे ही उसके चारों ओर धुंआ-धुंआ हो जाता है। इस धुएं का फायदा उठाते हुए आप दुश्मन से बचकर निकल सकते हैं। इसके अलावा, ग्रेनेड एक बार में पूरे के पूरे दुश्मन ग्रुप को खत्म करने की भी क्षमता रखते हैं। एक बार में आप एक-साथ कई दुश्मनों का सफाया इस ग्रेनेड के साथ कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Wooden Cabin ग्लू वॉल स्किन करें Claim, Daily Special लाया मौका

Free Fire Max गेम में Grenade के धमाके को ज्यादा आकर्षित व प्रभावशाली बनाने के लिए गेम में कई ग्रेनेड स्किन भी मिलती है। इन स्किन के जरिए आप अपने मौजूदा ग्रेनेड के धमाके प्रभावशाली बना सकते हैं। यहां देखें फ्री फायर मैक्स गेम में मिलने वाले कुछ नई ग्रेनेड स्किन, जिनकी मदद से आप बोरिंग धमाकों को जानदार बना सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

Memory Celebration Grenade Skin

Memory Celebration Grenade Skin की कीमत Free Fire Max गेम में 299 डायमंड्स है। यह ग्रेनेड स्किन न केवल देखने में कलरफुल है बल्कि यह धमाके के साथ यह ग्रेनेड अपने चारों ओर कलरफुल धुंआ छोड़ जाता है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

Magenta Football Grenade Skin

Magenta Football Grenade Skin की कीमत भी फ्री फायर मैक्स गेम में 299 डायमंड्स है। यह ग्रेनेड स्किन काफी अनोखी है। अपने नाम की तरह जैसे ही इस ग्रेनेड को आप अपने दुश्मन की ओर फेंकेंगे, तो यह एक बड़ी-सी फुटबॉल का आकर ले लेता है जो कि देखने में काफी आकर्षित लगता है। अगर आप नई ग्रेनेड स्किन खरीदने की सोच रहे थे, तो आप इस स्किन को फ्री फायर मैक्स से खरीद सकेंगे।

Ketupat Grenade Skin

Ketupat Grenade स्किन की बात करें, तो यह फ्री फायर मैक्स की एक पॉपुलर ग्रेनेड स्किन है जो कि काफी समय से इस स्टोर पर उपलब्ध है। जैसे ही इस ग्रेनेड को आप अपने दुश्मन की ओर फेकेंगे, तो यह एक सेलिब्रेशन पॉपअर की तरह फटता है। इसके बाद ग्रेनेड स्किन आखिर में चमकते लालटेन का रूप ले लेता है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।