Free Fire Max के यूनिक लुक वाले 3 बेस्ट कॉस्ट्यूम बंडल्स, हर कोई पाना चाहता है

Free Fire Max गेम में अपने कैरेक्टर को सबसे अलग दिखाने के लिए आप कॉस्ट्यूम बंडल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां जानें फ्री फायर मैक्स के 3 बेस्ट कॉस्ट्यूम बंडल्स।

Published By: Manisha | Published: Apr 29, 2024, 08:46 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire Max के 3 बेस्ट बंडल्स
  • बंडल्स में मिलेंगे धांसू कॉस्मेटिक आइटम्स
  • कैरेक्टर को मिलेगा अनोखा लुक

Free Fire Max में कई तरह के इन-गेम आइटम्स मिलते हैं। इनमें वेपन्स, पेट्स, ग्लू वॉल स्किन, इमोट्स आदि काफी कुछ शामिल हैं। हालांकि, गेम में अपने कैरेक्टर को सबसे अलग दिखने के लिए कैरेक्टर आउटफिट काफी अहम किरदार निभाती है। फ्री फायर मैक्स में कई बंडल्स खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इन बंडल्स में कैरेक्टर कॉस्मेटिक को शामिल किया जाता है। एक बंडल की खरीद के साथ आपको कैरेक्टर आउटफिट व मास्ट आदि काफी कुछ मिलता है। इन सब के इस्तेमाल के साथ आप गेम में अपने कैरेक्टर को सबसे अलग दिखा सकते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको फ्री फायर मैक्स के कुछ लेटेस्ट बंडल्स की जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके लुक को बेहतर बनाने का काम करेंगे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Enflamed Terror Bundle

Enflamed Terror Bundle को अभी Free Fire Max गेम में डेली स्पेशल स्टोर से खरीद सकते हैं। स्पेशल ऑफर के तहत इस बंडल को अभी 1499 डायमंड्स की जगह 749 डायमंड्स में खरीदा जा सकता है। बंडल में शामिल आइटम्स की बात करें, तो यह बंडल कुल 5 आइटम्स के साथ आता है। इसमें Enflamed Terror (Top) मिलता है, जिसमें स्टाइलिश रेड, यैलो और व्हाइट डिजाइन मिलता है। इसके बैक से लाल हाथों का निकलना असल ही दहशत गेम में लेकर आता है। इसके साथ इसमें Enflamed Terror (Bottom) भी शामिल है। साथ ही इसमें Enflamed Terror (Shoes) दिए गए हैं। इतना ही नहीं यह बंडल Enflamed Terror (Head) के साथ आता है। इसमें Enflamed Terror (Mask) भी शामिल है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Iced Glare Bundle

Iced Glare Bundle को आप 1,199 डायमंड खर्च करके गेम में खरीद सकते हैं। इस बंडल में 5 आइटम्स शामिल है, जिसमें Iced Glare (Top), Iced Glare (Bottom), Iced Glare (Shoes), Iced Glare (Head) और Iced Glare (Mask) शामिल हैं। Iced Glare (Top) में प्लेयर्स को रंगीन जैकेट मिलती है, जिसके साथ कैरेक्टर को गेम में एक कूल लुक मिलता है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

Dragon Master Bundle

Dragon Master Bundle को गेम में आप 1,499 डायमंड में खरीद सकते हैं। इस बंडल में भी 5 आइटम्स मौजूद है, जिसमें IDragon Master (Top), Dragon Master (Bottom), Dragon Master (Shoes), Dragon Master (Head) और Dragon Master (Mask) शामिल हैं। Dragon Master (Top) में अनोखा ड्रैगन लुक दिया गया है, जिसके एक कंधे पर गोल्डन फायर और दूसरे कंधे पर फर देखे जा सकते हैं।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।