Free Fire MAX में डायमंड खरीदने पर मिलेगा बोनस, आ रहा नया इवेंट

Free Fire MAX के इस इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड खरीदने पर बोनस मिलेगा। वे बोनस के रूप में डायमंड पा सकेंगे। यह इवेंट सीमित समय के लिए गेम में आया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 10, 2023, 01:39 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire MAX में नया 100 प्रतिशत डायमंड बोनस इवेंट आ रहा है।
  • इसमें प्लेयर्स को डायमंड खरीदने पर दोगुने डायमंड मिलेंगे।
  • गेमर्स के लिए यह इवेंट सीमित समय के लिए आया है।

Garena Free Fire MAX में दिवाली के मौके पर कई नए इवेंट जुड़े हैं। इसमें प्लेयर्स को फ्री रिवॉर्ड के तौर पर धमाल आइटम मिल रहे हैं। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena गेम में 100% Bonus Top-Up लाने वाला है। इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इवेंट में प्लेयर्स को डायमंड खरीदने पर 100 प्रतिशत बोनस मिलेगा। इसका मतलब है फ्री फायर मैक्स में 100% बोनस टॉप-अप इवेंट से डायमंड खरीदने पर बोनस के रूप में दोगुना अमाउंट दिया जाएगा। बोनस के रूप में मिलने वाले डायमंड से प्लेयर्स कुछ भी खरीद सकते हैं। आइये, इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire MAX 100% Bonus Top-Up Event

Garena Free Fire MAX का यह इवेंट 11 नवंबर, 2023 से शुरू हो जाएगा। यह 17 नवंबर, 2023 तक चलेगा। इस इवेंट में शामिल होने के लिए कम से कम 100 डायमंड खरीदने होंगे। प्लेयर्स इन-गेम स्टोर के जरिए डायमंड खरीद सकते हैं। एक बार जब प्लेयर खरीदारी कर लेते हैं, तो उन्हें 24 घंटे के भीतर बोनस डायमंड मिल जाएंगे। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

बोनस के तौर पर मिले डायमंड का यूज फ्री फायर मैक्स गेम स्टोर में कैरेक्टर, वेपन और कॉस्मेटिक सहित कुछ भी खरीदने के लिए किया जा सकता है। यह प्लेयर्स के लिए डायमंड का स्टॉक करने और आइटम्स पर कुछ बेहतरीन सौदे पाने का एक शानदार अवसर है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

कैसे पहुंचे 100% बोनस टॉप-अप इवेंट तक?

  • डायमंड खरीदने के लिए फ्री फायर मैक्स सेक्शन में जाएं।
  • अब आप अपनी सुविधा के अनुसार डायमंड का पौक खरीदें।
  • पेमेंट सफलतापूर्वक हो जाने के बाद इवेंट सेक्शन में जाएँ और 100% Bonus Top-Up सेक्शन सिलेक्ट कर लें।
  • फिर रिवॉर्ड के राइट साइड में आ रहे क्लेम बटन पर क्लिक कर दें।

इस तरह आप आसानी से इवेंट के जरिए बोनस डायमंड पा सकते हैं। आमतौर पर इन-गेम स्टोर से डायमंड खरीदने पर कोई रिवॉर्ड या बोनस नहीं मिलता है। डायमंड प्लेयर्स के लिए बहुत जरूरी होते हैं, क्योंकि इसके जरिए वे कई कॉस्मेटिक आइटम पा सकते हैं। ये आइटम गेम को मजेदार बनाने के साथ-साथ जीतने में भी गेमर्स की मदद करते हैं। इस कारण प्लेयर्स को बोनस में मिल रहे डायमंड के मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।