Free Fire India में मिलेंगे ये तीन मजेदार मोड, जानें कब होगा लॉन्च
Free Fire India की लॉन्चिंग को लेकर अभी तक गरेना ने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। गरेना ने इसकी लॉन्चिंग को 5 सितंबर से आगे काफी लंबे समय के लिए टाल दिया है। अब गेम जल्द लॉन्च हो सकता है।
Published By: Mona Dixit | Published: Oct 11, 2023, 03:59 PM (IST)
हाइलाइट
- Free Fire India 1 नवंबर को लॉन्च हो सकता है।
- यह फ्री फायर का भारतीय वर्जन है।
- गरेना के इस नए गेम में तीन मोड आएंगे।
Free Fire India की लॉन्चिंग को लेकर कई खबरें आती रहती हैं। कुछ लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक गेम अक्टूबर, 2023 के अंत में लॉन्च होने वाला है। वहीं, कई रिपोर्ट्स का कहना है कि गेम एक नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक गरेना ने इसकी नई लॉन्च डेट नहीं बताई है। गेम पहले 5 सितंबर को आने वाला था। फिर इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया। हालांकि, लॉन्चिंग से पहले ही गेम के खास फीचर्स कन्फर्म हो गए हैं। गेम में आने वाले मोड भी पता चल गए हैं। आज हम गेम में मिलने वाले तीन मोड्स के बारे में बताएंगे। आइये, जानते हैं।
Free Fire India में आएंगे ये मजेदार मोड
Zombie Hunt Mode
लॉन्च से पहले ही गरेना ने कन्फर्म कर दिया है कि फ्री फायर के भारतीय वर्जन में जॉम्बी हंट मोड को वापस लाया जाएगा। इस बार यह गेम में कई बदलावों के साथ आएगा। इसे गेम के ग्लोबल वर्जन में काफी समय पहले अपडेट्स के साथ लाया गया था। गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट फ्री फायर इंडिया में इस मोड को साफ-साफ देखा जा सकता है। साथ ही, मोड की कुछ फोटोज और डिटेल भी दी गई है।
बैटल रॉयल मोड
फ्री फायर में मौजूद बैटल रॉयल मोड फ्री फायर इंडिया में भी देखने को मिलेगा। इस मोड को बिना किसी बदलाव के साथ लाए जाने की उम्मीद है। अगर ऐसा हुआ तो यह प्लेयर्स के लिए अच्छा होगा।
क्लैश स्क्वाड मोड
Free Fire India में फ्री फायर वाला क्लैश स्क्वाड मोड भी मिलेगा। इस मोड को काफी पसंद किया जाता है। अग्रेसिव गेमप्ले पंसद करने वाले प्लेयर्स के बीच यह लोकप्रिय मोड है। इस मोड पर रैंक सिस्टम भी मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें अलग-अलग राउंड्स में हर कोई जीत सकता है।
इन तीन मोड के अलावा गरेना और भी कई मोड्स गेम में पेश कर सकता है। ये मोड प्लेयर्स के लिए गेम को मजेदार बनाते हैं। कई मोड का ऑप्शन होने के कारण प्लेयर्स अपनी इच्छा और सुविधा के अनुसार किसी भी मोड में खेलकर गेम जीत सकते हैं। आगे आने वाले समय में इससे संबंधित और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।