Free Fire India पर्सनल डेटा स्टोर करने के नए नियम, प्राइवेसी पॉलिसी में खुलासा

Free Fire India में यूजर के पर्सनल डेटा स्टोर को लेकर प्राइवेसी पॉलिसी रिवील हुई है। इसमें यूजर की अनुमति के बिना न तो कोई निजी डेटा स्टोर किया जाएगा और न ही उसे गेम डेवलपर अपने सर्वर से डिलीट कर पाएंगे।

Published By: harshit harsh | Published: Oct 05, 2023, 07:47 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire India का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
  • गरेना ने इस गेम की प्राइवेसी पॉलिसी रिवील की है।
  • इसमें यूजर डेटा स्टोरेज से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं।

Free Fire India गेम की लॉन्चिंग को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। इस गेम को अगले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस गेम की लॉन्चिंग के लेकर दोबारा कोई अपडेट नहीं आया है। गरेना के इस बैटल रॉयल गेम को फिलहाल Google Play Store और Apple App Store पर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं। गेम लॉन्च होने के बाद यह डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इस गेम का ट्रेलर 31 अगस्त को जारी हुआ था, जिसमें गेम से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां सामने आई थी। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम

डेटा स्टोरेज को लेकर नया नियम

Garena ने Google Play Store पर अपनी प्राइवेसी पॉलिसी पर यूजर डेटा स्टोरेज से जुड़ी कई जानकारियां शेयर की है। प्राइवेसी पॉलिसी के प्वाइंट नंबर 14.1.6 में गरेना ने बताया है कि अगर कोई यूजर अपने पर्सनल डेटा को गेम डेवलपर के साथ शेयर नहीं करना चाहता है, तो उसे डिलीट करने के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है। हालांकि, इसके लिए गरेना ने कुछ शर्त रखा है, जिसमें यूजर को यह बताना होगा कि उनके द्वारा शेयर किया गया पर्सनल डेटा सही नहीं है। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE

इस परिस्तिथि में डेटा को वेरिफाई किया जाएगा। इसके अलावा अगर यूजर चाहता है कि उनका डेटा सर्वर में स्टोर रहे तो उसे रखा जाएगा। वहीं, यूजर अगर चाहते हैं कि उनका निजी डेटा गेम में आगे प्रोसेस न किया जाएगा, तो इस स्तिथि में भी उनका डेटा डिलीट किया जा सकता है। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल

इसके अलावा Garena ने यह भी बताया है कि यूजर अपने निजी डेटा को जब चाहें हमारे सर्वर से हटा सकते हैं। यूजर को अपने निजी डेटा को गेम डेवलपर के सर्वर से कभी भी डिलीट करने की पूरी आजादी है। गेम लॉन्च से पहले ही गरेना यह बताना चाह रहा है कि इस बार वो यूजर डेटा को लेकर काफी गंभीर है।

इस वजह से हुआ था बैन

पिछले साल 14 फरवरी 2022 को गरेना के इस बैटल रॉयल गेम को भारत में बैन कर दिया गया था। सरकार ने इस गेम पर IT Act 69A के उल्लंघन की वजह से प्रतिबंध लगाया था। हालांकि, पिछले महीने 31 अगस्त को गेम डेवलपर ने इसे दोबारा Free Fire India के नाम से लॉन्च करने का फैसला किया है। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गेम डेवलपर ने इस गेम की लॉन्चिंग को कुछ सप्ताह आगे बढ़ा दी है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।