Free Fire India की लॉन्चिंग जल्द! गरेना ने फिर दिए संकेत

Free Fire India की लॉन्चिंग जल्द होने वाली है। गरेना ने फ्री फायर मैक्स में दिवाली इवेंट के जरिए इसके संकेत दिए हैं। फ्री फायर के इस इंडियन वर्जन को सितंबर में लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी गई थी।

Published By: harshit harsh
Published: Oct 25, 2023, 08:27 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire India का इंतजार खत्म होने वाला है।
  • फ्री फायर मैक्स में नए दिवाली इवेंट से इसके संकेत मिले हैं।
  • गरेना के इस बैटल रॉयल गेम के भारतीय वर्जन को सितंबर में लॉन्च किया जाना था।

Free Fire MAX गेम में नया दिवाली इवेंट आया है। इस इवेंट को खास तौर पर भारतीय सर्वर के लिए लाया गया है। अगले महीने यानी नवंबर में दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा, जिसके थीम पर गरेना ने इस इवेंट को गेम में इंट्रोड्यूस किया है। इस इवेंट के आने से एक बार फिर से Free Fire India लॉन्च की उम्मीद फैंस के बीच जगी है। इस गेम को 5 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन गरेना ने इसकी लॉन्चिंग आगे बढ़ा दी थी। फरवरी 2022 में बैन हुए गेम का केवल मैक्स वर्जन भारत में खेला जा सकता है। इसे केवल Android यूजर्स ही खेल सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

Free Fire India की लॉन्चिंग जल्द!

गेम बैन होने के करीब डेढ़ साल बाद गरेना ने इसे फ्री फायर इंडिया के नाम से लॉन्च करने की घोषणा की थी। गेम में इंडिया स्पेसिफिक कैरेक्टर्स और थीम दिए जाने की बात कही गई है। इसके टीजर में भारत के कई नामी-गिरामी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज को फीचर किया गया है। फ्री फायर इंडिया गेम का प्री-रजिस्ट्रेशन Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है। इस गेम को लिस्ट करने के बाद से 40 मिलियन यानी 4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने प्री-रजिस्टर किया है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

OB42 अपडेट

इसके अलावा फ्री फायर मैक्स के लिए OB42 अपडेट जारी हुआ है। प्लेयर्स इस अपडेट के साथ दिवाली इवेंट में भाग ले सकेंगे। इस इवेंट में फ्री फायर फैंस के पास दिवाली पर बेस्ड कई रिवॉर्ड्स जीतने का मौका है। इंडिया स्पेसिफिक इवेंट होने की वजह से Free Fire India की लॉन्चिंग को लेकर एक बार फिर से फैंस के बीच उम्मीद जगी है। हालांकि, गरेना की तरफ से गेम की लॉन्चिंग डेट के बारे में फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

हाल ही में गेमिंग कम्युनिटी से जुड़े कई गेमर्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फ्री फायर इंडिया की लॉन्चिंग को कंफर्म बताया है। गेमर्स का कहना है कि गरेना इस बैटल रॉयल गेम को नवंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च करेगा। इस गेम का APK लिंक गेम लॉन्चिंग के बाद फ्री फायर इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।