Free Fire India जल्द होगा लॉन्च! Garena ने दिए संकेत

Free Fire India की लॉन्चिंग को लेकर नई खबर सामने आई है। गरेना जल्द भारत में अपने इस गेम को लॉन्च करने वाला है। गरेना ने इसके लिए संकेत दिए हैं। डेवलपर ने फ्री फायर के सर्वर को इंडिया में लाने की योजना में है।

Published By: Mona Dixit
Published: Apr 24, 2024, 03:09 PM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire India की लॉन्चिंग को लेकर नई खबर सामने आई है। गरेना जल्द भारत में अपने इस गेम को लॉन्च करने वाला है। गरेना ने इसके लिए संकेत दिए हैं। डेवलपर ने फ्री फायर के सर्वर को इंडिया में लाने की योजना में है।

Free Fire India का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। गेम को सितंबर, 2023 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन कई कारणों के चलते इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया था। उसके बाद से अभी तक गेम की लॉन्चिंग को लेकर डेवलपर Garena ने कोई घोषणा नहीं की है। हालांकि, अब लेटेस्ट खबर में फ्री फायर इंडिया की जल्द लॉन्चिंग के संकेत मिल रहे हैं। और पढें: Free Fire Max में Peppy Summer Bundle फ्री पाने का मौका, Sumer Ring इवेंट में मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स

गरेना देश में फ्री फायर इंडिया लॉन्च करने से पहले अपने सभी ऑपरेशन को पूरी तरह से भारत में लाने की तैयारी में है। गरेना अपने गेम सर्वर को मुंबई में इंस्टॉल करने की योजना बना रहा है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम

Free Fire India Launch

Economic Times (ET) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Garena भारत में फ्री फायर सर्वर लाने वाला है। डेवलपर अपने गेम सर्वर को भारत में Yotta Data Services के नवी मुंबई परिसर में इंस्टॉल करने की प्लानिंग में है। ईटी रिपोर्ट में बताया गया है कि योट्टा, सर्वर की टेस्टिंग के लिए गरेना की मुख्यालय टीम के साथ काम कर रहा है। यह जरूरी है कि गेम को लॉन्च करने से पहले परफॉर्मेंस मेट्रिक्स की सही टेस्टिंग किया जाए, क्योंकि ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट कई इकोसिस्टम के प्लेयर्स को दांव पर लगाते हैं और इसलिए कोई भी तकनीकी रुकावट नहीं आनी चाहिए। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Garena ने डेवलपमेंट कन्फर्म कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, ET द्वारा किए गए एक मेल के रिस्पांस में गरेना ने कहा है कि Free Fire India, भारत में अधिकारियों और उनके  की जरूरतों को पूरा करने के लिए पूरी तरह से स्थानीयकृत इंफ्राटेक्चर की सुविधा देगा।

फ्री फायर कब हुआ था बैन?

इससे लग रहा है कि गरेना जल्द ही फ्री फायर इंडिया को लॉन्च कर सकता है। यह गेम अभी भी गूगल प्ले स्टोर पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए उपलब्ध है। आप अभी से ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Free Fire को भारत में साल 2022 में बैन कर दिया गया था। हालांकि, इसका बेहतर ग्राफिक्स वर्जन फ्री फायर मैक्स अभी भी खेला जा सकता है। हालांकि, यह केवल गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद है। अब कुछ समय बाद गरेना फ्री फायर इंडिया देश में खेल पाएंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।