Free Fire India में मिल सकते हैं ये रेयर बंडल, गेम को बना देंगे मजेदार

Free Fire India को कई नए फीचर्स और यूनिक आइटम के साथ लाया जाएगा। इसमें फ्री फायर के कई रेयर बंडल्स मिलने की उम्मीद है। यहां उन्हीं बंडल के बारे में बताया गया है।

Published By: Mona Dixit | Published: Oct 02, 2023, 10:55 AM (IST)

हाइलाइट

  • Free Fire India में फ्री फायर के कई रेयर बंडल मिल सकते हैं।
  • गेम को 1 नवंबर, 2023 को लॉन्च किया जा सकता है।
  • अभी गरेना ने ऑफिशियल लॉन्च डेट अनाउंस नहीं की है।

Free Fire India का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। 5 सितंबर, 2023 को लॉन्च होने वाले इस गेम को अभी टाल दिया गया है और अभी तक Garena ने इसकी ऑफिशियल नई लॉन्च डेट नहीं बताई है। इसे खासतौर पर भारतीयों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इस कारण गेम में कई अलग और खास फीचर्स के साथ बेहतरीन कॉस्मेटिक आइटम भी देखने को मिल सकते हैं। पिछले साल भारत में फ्री फायर बैन होने के बाद अब इसके भारतीय वर्जन का सभी लोगों को इंतजार है। गेम में कई अलग आइटम्स के साथ वे बंडल्स भी मिल सकते हैं, जो अभी इसके ग्लोबल वर्जन में मौजूद नहीं हैं, लेकिन इन्हें लॉन्च होने पर प्लेयर्स द्नारा काफी पसंद किया गया था। आज हम यहां ऐसे ही कुछ बंडल्स के बारे में बात करने वाले हैं। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes Today 13 March 2026: आज मुफ्त में पाएं गन स्किन गोल्ड इमोट्स जैसे शानदार आइटम, ऐसे करें क्लेम

Lawless Bandit Bundle

फ्री फायर में आए Lawless Bandit बंडल को काफी पसंद किया गया था। अभी यह बंडल गेम में नहीं है। इसे गेम के सबसे अच्छे बंडल्स में गिना जाता है। अगर यह बंडल फ्री फायर इंडिया में वापसी करता है तो प्लेयर्स काफी खुश होंगे। इसे गेम में मैजिक क्यूब के दौरान गेम में लाया गया था। और पढें: Free Fire MAX Redeem Codes for 31 August 2025: आ गए नए कोड्स, Diamonds-Outfits-Booyah Pass पाएं FREE

Jewel Mystified Bundle

यह एक फीमेल बंडल है और काफी रेयर है। फरवरी, 2022 में इसे फ्री फायर में पेश किया गया था। गेम में आने के बाद सभी प्लेयर्स इसे पाना चाहते थे। यह बंडल सफेद, नीले और लाल रंग पर बेस्ड था। इसे भी Free Fire India में पेश किया जा सकता है। और पढें: Free Fire India अगले साल होगा लॉन्च! जानें डिटेल

Blush Flush Bundle

BTS के साथ फ्री फायर के कोलेब्रेशन के दौरान Blush Flush Bundle को लाया गया था। यह पिंक कलर पर बेस्ड है। बंडस बॉडी सूट की तरह दिखता है। इसे मार्च, 2022 में लाया गया था और बहुत ही कम प्लेयर्स के पास है। इस बंडल के बीच दिल का शेप बना है। इसे काफी अनोखा माना जाता है।

हालांकि, ध्यान रखें कि अभी फ्री फायर इंडिया के डेवलपर गरेना ने यह कन्फर्म नहीं किया है कि ये बंडल्स गेम में आएंगे या नहीं। अगर इन्हें Free Fire India में लाया गया तो प्लेयर्स के लिए यह काफी रोमांचक होगा। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो 1 नवंबर को गेम लॉन्च किया जा सकता है। अभी यह गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट है।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।