Free Fire Max में आधे Diamond में मिल रहा Aglie Boxer Emote, Daily Special से करें Claim

Free Fire Max में Aglie Boxer Emote पाने का मौका मिल रहा है। इस खास इमोट को Daily Special सेक्शन में एड किया गया है, जिसे आप हाफ रेट में खरीद सकेंगे।

Published By: Manisha | Published: Sep 14, 2025, 01:12 PM (IST)

Free Fire Max में Aglie Boxer Emote मिल रहा है। इस इमोट के जरिए आप गेम में अपने दुश्मन को लड़ने की चेतावनी दे सकते हैं। इसके अलावा, इस इमोट एक्शन के जरिए आप दूसरे प्लेयर्स के बीच अपना दम-खम भी दिखा सकते हैं। खास बात यह है कि इस इमोट को आज आप गेम में आधी कीमत में अनलॉक कर सकते हैं। जी हां, फ्री फायर मैक्स गेम में इस इमोट को Daily Special सेक्शन में एड किया गया है। यह सेक्शन सभी फ्री फायर मैक्स प्लेयर्स के बीच काफी पॉपुलर है। दरअसल, इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स को आप हाफ रेट में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री

Free Fire Max Daily Special

जैसे कि हमने बताया Free Fire Max में Daily Special काफी पॉपुलर सेक्शन है। इसका कारण यह नहीं है कि यह एक गेमिंग आइटम स्टोर है, जहां से आप डेली नए-नए आइटम्स को एक्सेस कर सकेंगे। इसकी खासियत इस स्टोर में मिलने वाला डिस्काउंट है। जी हां, फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल स्टोर में सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिलता है, जिसके बाद आप उस आइटम्स को आधी कीमत में खरीद सकते हैं। यदि किसी आइटम की कीमत 10 डायमंडस है, तो उसे आप इस स्टोर से 5 डायमंड्स में पा सकते हैं। यहां देखें आज इस स्टोर से आपको क्या कुछ मिलने वाला है। और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए गुड न्यूज, आधे दाम में मिल रहा Weight Training इमोट

Daily Special Rewards

1. Eternal Diamond Top की कीमत 899 डायमंड्स है, जो कि आज आपको इस डेली स्पेशल स्टोर से 449 डायमंड्स में मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू

2. Skyboard Divinity की कीमत 249 डायमंड्स है, जिसे आप डेली स्पेशल स्टोर से 149 डायमंड्स में पा सकते हैं।

3. BP S11 Token की कीमत 10 डायमंड्स है, जो आज 5 डायमंड्स में मिलेगा।

4. Starlight Gal Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे आप 449 डायमंड्स में पा सकते हैं।

5. Champion Boxer Weapon Loot Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे 20 डायमंड्स में पाया जा सकता है।

6. Aglie Boxer Emote की कीमत 199 डायमंड्स है, जिसे 99 डायमंड्स में क्लेम किया जा सकता है।

How to use Daily Special

1. सबसे पहले फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।

2. इसके बाद स्टोर सेक्शन पर जाएं।

3. यहां आपको डेली स्पेशल का बैनर दिखेगा।

4. डेली स्पेशल पर जाकर आप आज मिलने वाले रिवॉर्ड्स को एक्सेस कर सकेंगे।

टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।