comscore

BGMI में जल्द आने वाला है बड़ा फीचर, Vehicle Specialization से पूरी तरह बदल जाएगा गेमप्ले

BGMI में जल्द ही Vehicle Specialization नाम का नया फीचर आने वाला है, जो गेम के खेलने के तरीके को बदल सकता है। इस अपडेट के बाद गाड़ियां सिर्फ ट्रैवल के लिए नहीं बल्कि टीम की रणनीति का अहम हिस्सा बनेंगी। आइए जानते हैं...

Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 10, 2026, 01:16 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

BGMI में जल्द ही Vehicle Specialization नाम का नया फीचर आने वाला है, जो गेमप्ले को काफी बदल सकता है। अब तक BGMI में गाड़ियां सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इस्तेमाल होती थीं, लेकिन इस नए फीचर के बाद वे टीम की रणनीति का अहम हिस्सा बन सकती हैं। इस अपडेट में गाड़ियों को कुछ खास पैसिव अपग्रेड मिलेंगे, जिनकी मदद से खिलाड़ी मैच के दौरान ज्यादा सुरक्षित और तेज मूव कर पाएंगे। इससे खासतौर पर मिड-गेम रोटेशन और टीम प्लानिंग पर बड़ा असर पड़ सकता है। डेवलपर कंपनी Krafton का कहना है कि इस फीचर का उद्देश्य खिलाड़ियों को ज्यादा रणनीतिक तरीके से गाड़ियां इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करना है। news और पढें: BGMI 4.1 update: मिले नए हथियार, मैप में भी बदलाव और साथ में हॉरर सरप्राइज, जानिए सब कुछ

Vehicle Specialization में क्या-क्या मिलेगा?

Vehicle Specialization के तहत गाड़ियों में फ्यूल एफिशिएंसी, ड्यूरैबिलिटी और नाइट्रो स्पीड बूस्ट जैसे अपग्रेड मिलेंगे। फ्यूल एफिशिएंसी की मदद से खिलाड़ी बिना बार-बार पेट्रोल भरने की चिंता के लंबी दूरी तय कर पाएंगे। वहीं ड्यूरैबिलिटी बढ़ने से गाड़ियां जल्दी खराब नहीं होंगी और ओपन एरिया में चलते समय टीम को ज्यादा सुरक्षा मिलेगी। खास बात यह है कि ये सभी अपग्रेड गेम के मौजूदा वाहन सिस्टम में ही जोड़े गए हैं, यानी खिलाड़ियों को कोई अलग ड्राइविंग मोड सीखने की जरूरत नहीं होगी। इससे गेम का अनुभव पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन रणनीति और भी मजबूत हो जाएगी। news और पढें: BGMI 4.1 update: भारतीय गेमर्स के लिए आ गया खास अपडेट, Frosty Funland थीम के साथ मिलेगा बड़ा सरप्राइज

नाइट्रो बूस्ट फीचर खिलाड़ियों को लड़ाई के दौरान क्या फायदा देगा?

इस फीचर में नाइट्रो बूस्ट भी दिया गया है, जो जरूरत पड़ने पर गाड़ी को अचानक तेज स्पीड दे सकता है। इसका फायदा यह होगा कि खिलाड़ी किसी खतरनाक स्थिति से जल्दी निकल सकते हैं या फिर फाइट के दौरान अपनी पोजीशन तुरंत बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए अगर कोई टीम दुश्मनों के बीच फंस जाती है, तो नाइट्रो की मदद से तेजी से सुरक्षित जगह पर पहुंच सकती है। इसी तरह सुरक्षित जोन में जल्दी पहुंचने या बेहतर लोकेशन कब्जाने में भी यह फीचर काफी मददगार साबित हो सकता है। news और पढें: BGMI 4.1 अपडेट कल से होगा रोलआउट, मिलेगा नया A16 Royale Pass और ‘Frosty Funland’ थीम का मजा

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

BGMI का नया Career Mode क्या है?

नई अपडेट के बाद खिलाड़ियों को अब गाड़ियों को सिर्फ भागने का जरिया नहीं, बल्कि कॉम्बैट स्ट्रेटेजी का हिस्सा मानकर इस्तेमाल करना होगा। बेहतर स्पीड और मजबूत गाड़ियों की वजह से टीमें जल्दी पोजीशन ले सकेंगी और दुश्मनों पर रणनीतिक बढ़त हासिल कर पाएंगी। इसके अलावा Krafton ने BGMI में Career Mode नाम का एक नया फीचर भी पेश किया है। यह फीचर गेम में खिलाड़ियों के व्यवहार और परफॉर्मेंस के आधार पर उनकी स्किल्स का एनालिसिस करता है। यह सिस्टम Aeos Group और Leo India के साथ मिलकर तैयार किया गया है, जो गेमर्स की रणनीतिक सोच, टीमवर्क, दबाव में फैसले लेने की क्षमता और लीडरशिप जैसी खूबियों को रिपोर्ट के रूप में दिखाता है।