BGMI (Battlegrounds Mobile India) में मिल रही AKM स्किन, बस करना होगा यह
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया क्रेट जुड़ा है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स फ्री में एक से एक आइटम पा सकते हैं।
Published By: Mona Dixit | Published: May 27, 2024, 10:56 AM (IST)
हाइलाइट
- BGMI (Battlegrounds Mobile India) में एक नया क्रेट जुड़ा है। इसमें प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स फ्री में एक से एक आइटम पा सकते हैं।
BGMI (Battlegrounds Mobile India) में प्लेयर्स को कई धमाल आइटम पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स विभिन्न इवेंट और क्रेट के जरिए फ्री रिवॉर्ड पा सकते हैं। क्रेट, स्पेसिफिक थीम पर बेस्ड होते हैं। बीजीएम में हाल ही में एक क्रेट जुड़ा है। ये प्लेयर्स को कैरेक्टर आउटफिट के साथ-साथ कई कैरेक्टर और वेपन स्किन पाने का मौका दे रहा है। ये वेपन स्किन अपग्रेड भी की जा सकती हैं। हालांकि, गेमर्स को ये रिवॉर्ड पाने के लिए कुछ UC यानी इन-गेम करेंसी खर्च करनी होगी। आइये, डिटेल में जानते हैं।
BGMI Magic Crate Rewards
BGMI के विभिन्न क्रेट में एक मैजिक क्रेट गेमर्स को आउटफिट और एक्सक्लूसिव AKM स्किन पाने का मौका दे रहा है। यह इवेंट गेम में 16 मई, 2024 को ही शुरू हो गया था। गेम में यह क्रेट सीमित समय के लिए आया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को समय रहते इसका लाभ उठा लेना चाहिए। प्लेयर्स को क्रेट के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए ड्रॉ करना होगा। हर ड्रॉ पर गेमर्स को प्राइज पूल में कोई रिवॉर्ड मिलेगा।
रिवॉर्ड लिस्ट
- Bunny Munchkin AKM skin (level 1).
- Magick Delight Cover.
- Magick Delight Set.
- Magick Delight Helmet skin.
- Magick Delight Backpack skin.
- Magick Delight Smoke Grenade skin.
- Modification Material Piece (1x, 3x, 5x redemptions).
- Material.
कैसे करें ड्रॉ?
- BGMI में ड्रॉ करके रिवॉर्ड पाने के लिए सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम ओपन करें।
- इसके बाद होम पेज पर आपको मैजिक क्रेट पर टैप करना होगा।
- यहां पर प्लेयर को ड्रॉ के लिए दो नए ऑप्शन दिखाई देंगे।
- एक ऑप्शन सिलेक्ट करने पर सिंगल ड्रॉ के लिए 60UC लगते हैं। वहीं, 10 बार ड्रॉ की कीमत 540UC है।
गेम में मौजूद हैं और भी क्रेट
मैजिक क्रेट प्लेयर्स के लिए AKM स्किन पाने का सबसे अच्छा और औसान मौका है। इसको हाथ से न जानें दें। इस प्रकार के और भी कई क्रेट गेम में मौजूद हैं। इनकी मदद से प्लेयर्स एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। हालांकि, इसमें में UC खर्च करने होते हैं, लेकिन उसकी संख्या इन-गेम स्टोर में खर्च होने वाली संख्या की अपेक्षा बहुत कम होती है। इस कारण यह एक अच्छा मौका है।
टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल की लेटेस्ट खबरों के लिए आप हमें व्हाट्सऐप चैनल, फेसबुक, यूट्यूब और X, पर फॉलो करें।